Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Pather PanchaliSatyajit Rayसत्‍यजीत रे

सत्‍यजीत रे की 'पाथेर पंचाली' बीबीसी की टॉप 100 विदेशी भाषा फिल्‍मों में शुमार

नई दिल्‍ली:  बीबीसी ने विदेशी भाषा की 100 सर्वश्रेष्‍ठ फिल्‍मों की सूची जारी कर दी है. इस लिस्‍ट में महान निर्देशक सत्‍यजीत रे की बांग्‍ला फिल्‍म पाथेर पंचाली को 15वां स्‍थान मिला है. जापान के महान निर्देशक अकीरा कुरोसावा की फिल्‍म सेवेन समुराई को इस लिस्‍ट में पहला स्‍थान दिया गया है. उल्‍लेखनीय है कि इस लिस्‍ट में भारतीय भाषाओं में से केवल सत्‍यजीत रे की इस फिल्‍म को ही शामिल किया गया है. इस संबंध में बीबीसी ने एक पोल का आयोजन किया था. उसमें 43 देशों के 200 से अधिक समीक्षकों की राय के आधार पर इस सूची को तैयार किया गया है. इस पोल में 67 प्रसिद्ध निर्देशकों की 100 फिल्‍मों को शामिल किया गया था. ये फीचर फिल्‍में 24 देशों और 19 भाषाओं में थीं. बीबीसी के एक बयान के मुताबिक इनमें से 27 उत्‍कृष्‍ट श्रेणी की फिल्‍में फ्रेंच, 12 मंडारिन, 11-11 इटली और जापान भाषा में थीं. पाथेर पंथाली सत्‍यजीत रे ने इस फिल्‍म के जरिये निर्देशन में कदम रखा था. बिभूतिभूषण बंद्योपाद्याय के इसी नाम से प्रसिद्ध उपन्‍यास पर रे ने इस मास्‍टरपीस को बनाया. यह फिल्‍म एक सोशल ड्रामा है जिसमें एक गरीब परिवार के बच्‍चे अपू...