तेजप्रताप यादव ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर फोटो और वीडियो को शेयर किया है. मथुरा: राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव कुछ ऐसा करते हैं, जिसकी वजह से वो मीडिया की सुर्खियों में आ जाते हैं. राजनीति के साथ साथ अपने अनोखे अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं. सावन के माह में उन्होंने शंकर भगवान का वेष धर पूजा-अर्चना की, तो वो सुर्खियों में आ गए, आज फिर उनका एक नया अवतार सामने आया. कृष्ण की नगरी में पहुंचे लालू के बेटे ने कृष्ण के रूप में रंगें हैं. तेजप्रताप यादव ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर फोटो और वीडियो को शेयर किया है. तेजप्रताप यादव ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने अपने आपको भगवान कृष्ण के रूप में दिखाया है, वह गायों के बीच बांसुरी बजा रहे हैं और सर में मोर पंख भी लगा रखा है. जैसा भगवान कृष्ण गायों को अपने पास बुलाने के लिए करते थे, उन्होंने इंस्ट्राग्राम पर वीडियो का कैप्शन भी लिखा है. सोशल मीडिया पर उनका ये अंदाज लोग काफी पंसद कर रहे हैं. इसे अब तक 9,431 लोग देख चुके हैं, वही...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.