Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Electric Hybrid System

मोदी सरकार की नई प्लानिंग, आपकी पेट्रोल-डीजल कारें भी हो जाएंगी इलेक्ट्रिक

नई दिल्ली:  मोदी सरकार आपकी कार को भी इलेक्ट्रिक व्हीकल में कन्वर्ट करने की प्लानिंग कर रही है. अगर सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही यह मुमकिन होगा. दरअसल, रोड ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री की एक नोटिफिकेशन में मोटर व्हीकल एक्ट 1989 में संशोधन का जिक्र किया गया है. इसके तहत मौजूदा वाहनों में हाइब्रिड टेक्नोलॉजी या फिर इलेक्ट्रिक सिस्टम के रेट्रो फिटमेंट को मंजूरी दी जा सकेगी. सरकार ने यह कदम वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए उठाया है. बता दें, पेट्रोल और डीजल वाहनों में हाइब्रिड सिस्टम लगाने के बाद कार चलाने का खर्च 50 फीसदी से भी कम हो सकता है. हालांकि, अभी इस नोटिफिकेशन को पास किया जाना बाकी है. तीन कैटेगरी में होगा रेट्रो फिटमेंट नोटिफिकेशन के मुताबिक, रेट्रो फिटमेंट को तीन कैटेगिरी में बांटा जाएगा और AIS-123 स्टैंडर्ड की जरूरतों को पूरा करना होगा. पहली कैटेगरी में पैसेंजर व्हीकल, स्मॉल गुड्स करियर और 3500kg से कम वाले वाहनों में हाइब्रिड सिस्टम लगाए जा सकते हैं. दूसरी कैटेगिरी में 3500 kg से ज्यादा वजन वाले वाहनों में हाइब्रिड सिस्टम लगाया जा सकता है. तीसरी कैटेगरी में वाहनों को इलेक्...