Skip to main content

मोदी सरकार की नई प्लानिंग, आपकी पेट्रोल-डीजल कारें भी हो जाएंगी इलेक्ट्रिक

नई दिल्ली: मोदी सरकार आपकी कार को भी इलेक्ट्रिक व्हीकल में कन्वर्ट करने की प्लानिंग कर रही है. अगर सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही यह मुमकिन होगा. दरअसल, रोड ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री की एक नोटिफिकेशन में मोटर व्हीकल एक्ट 1989 में संशोधन का जिक्र किया गया है. इसके तहत मौजूदा वाहनों में हाइब्रिड टेक्नोलॉजी या फिर इलेक्ट्रिक सिस्टम के रेट्रो फिटमेंट को मंजूरी दी जा सकेगी. सरकार ने यह कदम वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए उठाया है. बता दें, पेट्रोल और डीजल वाहनों में हाइब्रिड सिस्टम लगाने के बाद कार चलाने का खर्च 50 फीसदी से भी कम हो सकता है. हालांकि, अभी इस नोटिफिकेशन को पास किया जाना बाकी है.

तीन कैटेगरी में होगा रेट्रो फिटमेंट
नोटिफिकेशन के मुताबिक, रेट्रो फिटमेंट को तीन कैटेगिरी में बांटा जाएगा और AIS-123 स्टैंडर्ड की जरूरतों को पूरा करना होगा. पहली कैटेगरी में पैसेंजर व्हीकल, स्मॉल गुड्स करियर और 3500kg से कम वाले वाहनों में हाइब्रिड सिस्टम लगाए जा सकते हैं. दूसरी कैटेगिरी में 3500 kg से ज्यादा वजन वाले वाहनों में हाइब्रिड सिस्टम लगाया जा सकता है. तीसरी कैटेगरी में वाहनों को इलेक्ट्रिक ऑपरेशंस में बदलना है. इसमें मौजूदा इंजन को इलेक्ट्रिक इंजन से रिप्लेस किया जाएगा.

कौन करेगा रिप्लेस?
गाड़ियों में मौजूदा इंटरनल कम्बशन इंजन को हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक इंजन से रिप्लेस करने का काम ऑथराइज्ड वर्कशॉप्स में होगा. इसके लिए इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड किट मैन्युफैक्चरर्स या सप्लायर्स को सरकार की ओर से मान्यता प्राप्त टेस्टिंग एजेंसी सर्टिफिकेट लेना होगा.

क्या है रेट्रो फिटमेंट?
प्रदूषण रोकने, BS VI मानकों वाले इंजन और इलेक्ट्रिक व्हीकल की तरफ शिफ्ट होती इंडस्ट्री के चलते अभी से कुछ टेक्नोलॉजी कंपनियों ने हाइब्रिड मोटर्स का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है. पेट्रोल-डीजल इंजन कारों में इलेक्ट्रिक मोटर्स फिट किए जा रहे हैं. साथ ही कार में एक बैटरी भी फिट की जाती है. इसे ही रेट्रो फिटमेंट कहते हैं. रेट्रो फिटिंग के बाद आपकी कार पेट्रोल-डीजल इंजन के बदले इलेक्ट्रिक पावरट्रेन से चल सकेगी.

कैसे करती है ये काम?
KPIT टेक्नोलॉजी ने रेवोलो नाम का एक प्रोडक्ट तैयार किया है. रेवोलो एक स्मार्ट टेक्नोलॉजी है. इसमें एक इलेक्ट्रिक मोटर लगी है. कार में इसे फिट करने के लिए इंजन फैन बेल्ट से कनेक्ट किया जाता है. इसके बाद इसे लिथियम आयन बैटरी से जोड़ा जाता है, जिससे इसे आसानी से चार्ज किया जा सके. इलेक्ट्रिक मोटर पेट्रोल या डीजल इंजन के क्रैंकशाफ्ट में पावर जनरेट करता है, जिससे फ्यूल एफिशियंसी 35 फीसदी तक बढ़ जाती है. एमिशन में 30 फीसद की कमी आती है.

60 फीसदी तक कम होती है खर्च
रेवोलो की तरह ही दूसरी कंपनियां भी इलेक्ट्रिक किट दे रही हैं. इसमें सबसे अधिक हाइब्रिड रेट्रोफिटिंग किट मौजूद है. हाइब्रिड रेट्रोफिटिंग से कार चलाने का खर्च 60 फीसदी तक कम हो सकता है. इलेक्ट्रिक व्हीकल इंडिया कंपनी भी इस तरह की किट उपलब्ध कराती है. इस किट में मोटर, मोटर कंट्रोलर, चार्जर और बैट्री मैनेजमेंट सिस्टम होता है.

7 घंटे में चार्ज होती है किट
मोटर व्हीकल्स में हॉर्स पावर के दम पर कई किट्स का इस्तेमाल होता है. इनकी रेंज 800cc से 2500cc तक होती है. हर रेंज के मुताबिक इन्हें फिट किया जाता है. फिटिंग के बाद इन्हें बैटरी से जोड़कर चार्ज किया जाता है. इसे पूरा चार्ज करने के लिए करीब 7 घंटे का वक्त चाहिए. पूरा चार्ज होने पर इसकी रफ्तार 100 से 120 किमी तक हो सकती है.

कितनी है कीमत
हाइब्रिड रेट्रोफिटिंग या इलेक्ट्रिक इंजन किट की कीमत हर कार के हिसाब से अलग है. अगर हैचबैक कारों की बात करें तो इसमें तकरीबन 80 हजार रुपए तक हो सकती है. वहीं, डीजल इंजन और सिडान कारों में इसकी कीमत 1 लाख रुपए तक पहुंच सकती है. वहीं, एसयूवी के लिए इसकी कीमत और ऊपर भी हो सकती है.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...