Skip to main content

Posts

Showing posts with the label T20 win

पाकिस्तान ने जीती लगातार 11वीं टी20 सीरीज, न्यूजीलैंड को हराकर बनाया रिकॉर्ड

दुबई:  18 साल के शाहीन आफरीदी के शानदार गेंदबाजी की मदद से पाकिस्तान ने दूसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया. उसने 154 रन का लक्ष्य दो गेंद बाकी रहते ही हासिल कर लिया. पाकिस्तान ने इसके साथ ही तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली. उसने लगातार 11वीं सीरीज जीती है, जो रिकॉर्ड है. पाकिस्तान ने सीरीज का पहला मैच 37 रन से जीता था. सीरीज का तीसरा मैच रविवार को खेला जाएगा. पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग की. कीवी टीम को कॉलिन मुनरो ने अच्छी शुरुआत दिलाई. उन्होंने ग्लेन फिलिफ्स के साथ मिलकर उन्होंने पहले विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी बनाई, जिसमें फिलिप्स का योगदान केवल 5 रन का था. फिलिप्स छठे ओवर में शाहीन आफरीदी की गेंद पर कैच आउट हुए. अगले ओवर में मुनरो भी 44 रन बनाकर मोहम्मद हफीज के शिकार बने. इसके बाद कप्तान केन विलियम्सन ने पारी संभालने के कोशिश की, लेकिन दूसरे छोर से विकेट लगातार गिरते रहे. कॉलिन डी ग्रैंडहोम (4) और रॉस टेलर (3) के सस्ते में आउट होने के बाद कोरी एंडरसन और व...