Skip to main content

पाकिस्तान ने जीती लगातार 11वीं टी20 सीरीज, न्यूजीलैंड को हराकर बनाया रिकॉर्ड

दुबई: 18 साल के शाहीन आफरीदी के शानदार गेंदबाजी की मदद से पाकिस्तान ने दूसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया. उसने 154 रन का लक्ष्य दो गेंद बाकी रहते ही हासिल कर लिया. पाकिस्तान ने इसके साथ ही तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली. उसने लगातार 11वीं सीरीज जीती है, जो रिकॉर्ड है. पाकिस्तान ने सीरीज का पहला मैच 37 रन से जीता था. सीरीज का तीसरा मैच रविवार को खेला जाएगा.

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग की. कीवी टीम को कॉलिन मुनरो ने अच्छी शुरुआत दिलाई. उन्होंने ग्लेन फिलिफ्स के साथ मिलकर उन्होंने पहले विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी बनाई, जिसमें फिलिप्स का योगदान केवल 5 रन का था. फिलिप्स छठे ओवर में शाहीन आफरीदी की गेंद पर कैच आउट हुए. अगले ओवर में मुनरो भी 44 रन बनाकर मोहम्मद हफीज के शिकार बने.

इसके बाद कप्तान केन विलियम्सन ने पारी संभालने के कोशिश की, लेकिन दूसरे छोर से विकेट लगातार गिरते रहे. कॉलिन डी ग्रैंडहोम (4) और रॉस टेलर (3) के सस्ते में आउट होने के बाद कोरी एंडरसन और विलियम्सन के बीच एक साझेदारी बनी। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 42 रन जोड़े। 18वें ओवर की पहली गेंद पर विलियमसन (37) भी बिना अर्धशतक पूरा किए आउट हो गए। एंडरसन की 44 रन की नाबाद पारी की मदद से न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 153 रन बनाए. पाकिस्तान की शाहीन आफरीदी ने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट हासिल किए.

लक्ष्य का पीछा करने उतरे पाकिस्तान की ओर से लगभग सभी बल्लेबाजों ने रन बनाए. उसकी ओर से बाबर आजम की सबसे अधिक 41 गेंद पर 40 रन की पारी खेली. आसिफ अली ने 31 गेंद पर 38 और मोहम्मद हफीज ने 21 गेंद पर 34 रन बनाए. फखर जमां ने 15 गेंद पर 24 और शोएब मलिक ने सात गेंद पर 10 रन बनाए. पाकिस्तान को जीत के लिए आखिरी 34 गेंद पर 54 रन चाहिए थे, जो उसने 52 गेंद पर ही बना लिए.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...