Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Nipah Virus

वैज्ञानिकों का बड़ा खुलासा, चमगादड़ से ही निकला था 'मौत का वायरस निपाह'

नई दिल्ली:  इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के वैज्ञानिकों ने पुष्टि की है कि  केरल में फैले निपाह वायरस  का असली कारण फ्रूट बैट्स (चमगादड़) ही थे. एक रिपोर्ट के मुताबिक, वैज्ञानिकों को  चमगादड़ में वायरस  के पुख्ता सबूत मिले हैं, जिसकी वजह से केरल के कोझिकोड़ और मल्लापुरम में 17 लोगों की मौत हुई थी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा है कि वैज्ञानिकों ने जिन  चमगादड़ों पर टेस्ट  किया उनका रिजल्ट पॉजिटिव निकला. शुरुआत में जिन चमगादड़ को जांच के लिए भेजा गया था, उनका टेस्ट निगेटिव इसलिए था, क्योंकि वह फ्रूट बैट्स नहीं थे. कैसे फैलता है निपाह वायरस (NiV) वैज्ञानिकों ने यह भी खुलासा किया है कि निपाह वायरस जानवरों से मनुष्‍यों में फैलने वाला एक गंभीर इंफेक्‍शन है. यह वायरस एन्सेफलाइटिस का कारण बनता है. निपाह वायरस, हेंड्रा वायरस से संबंधित है, जो घोड़ों और मनुष्यों के वायरल सांस संक्रमण से संबन्‍धित होता है. ये वायरस तेजी से फैलता है और दिमाग को प्रभावित करता है, जिससे 48 घंटों के अंदर ही व्यक्ति कोमा में जा सकता है. निपाह वायरस इसलिए सबसे ज्यादा घातक है क्योंकि इसका आज तक ...

केरल से आने वाले खजूर और आम न खाएं, निपाह वायरस का हो सकता है अटैक

नई दिल्ली:   केरल में फैले निपाह वायरस  कब कहां पैर पसार ले कुछ कहा नहीं जा सकता है. इसलिए सरकारी एजेंसियां और स्वास्थ्य विभाग लगातार नजर बनाए हुए हैं. केरल से एक्सपोर्ट होने वाले  फलों और सब्जियों  को कई देशों में बैन किया जा चुका है. वहीं, अब देशभर में भी अलर्ट है कि केरल से आने वाले खजूर और आम को न खाया जाए. फिलहाल, केरल से देशभर में भेजे जाने वाले फलों की जांच की जा रही है. लेकिन, देश के दूसरे इलाकों में इसको लेकर सतर्कता है.  निपाह वायरस के चलते  लोग फलों को खरीदने से कतरा रहे हैं. वहीं, पिछले सीजन के मुकाबले आम और खजूर की बिक्री में भी जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है. सीजनल फल पर खतरा आज का सीजन शुरू हो चुका है. लेकिन,  निपाह वायरस के खतरे  को देखते हुए इसकी बिक्री में जोरदार गिरावट देखने को मिली है. रमजान का महीना और सीजन होने के बावजूद लोग इसे खरीदने से बच रहे हैं. केरल के कलूर में PJJ फ्रूट्स के मालिक जयसन के मुताबिक, जब से यह खबर आई है कि चमगादड़ के फल खाने से निपाह वायरस फैल सकता है, तब से बिक्री गिर गई है. निपाह वायरस का खतरा, बैन किए गए ये फल और सब्जियां, हो सकता है नुकसा...

होम्योपैथ ने तैयार की निपाह वायरस की दवा! मरीजों को ठीक करने का दावा

केरल में फैले निपाह वायरस से अब तुक 16 मौत हो चुकी हैं. बताया जा रहा है कि 31 नए मरीज भी इस वायरस से पीड़ित मिले हैं नई दिल्ली/कोझिकोड(केरल):  केरल में फैले निपाह वायरस से अब तुक 16 मौत हो चुकी हैं. बताया जा रहा है कि 18 नए मरीज भी इस वायरस से पीड़ित मिले हैं. तकरीबन एक महीने से केरल में मौत का आतंक फैलाने वाले निपाह वायरस की कोई ठोस दवा नहीं है. यहां तक की मेडिकल साइंस भी अभी तक इसकी दवा बनाने में कामयाब नहीं हुई है. लेकिन, इस बीच होमियोपैथ संगठन का दावा है कि उसने यह दवा तैयार कर ली है. दरअसल, इंडियन होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन की केरल इकाई का दावा है कि उन्होंने निपाह वायरस के इलाज के लिए दवा तैयार कर ली है. मरीजों का इलाज करने की मांगी इजाजत संगठन के अधिकारी बी. उन्नीकृष्णन ने कहा कि होमियोपैथ में सभी तरह के बुखार के लिए उचित दवा है और उन्हें संक्रमित मरीजों का इलाज करने की अनुमति दी जानी चाहिए. एसोसिएशन ने राज्य स्वास्थ्य मंत्री के.के. शैलजा से अनुरोध किया है कि उनके पेशेवरों को उन सभी मरीजों की जांच करने की इजाजत दी जाए, जो निपाह वायरस की जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं. वहीं, स्वा...

कहीं गिफ्ट में न मिल जाए निपाह वायरस, देखिए डॉक्‍टर्स की क्या है सलाह

नई दिल्ली :  निपाह वायरस का खौफ इन दिनों पूरे देश में फैला हुआ है. हर शख्स इन दिनों इस बात से डरा हुआ है कि कहीं वह निपाह वायरस का शिकार न बन जाए. आलम यह है कि खांसी, जुकाम, बुखार, सिर दर्द, बदन दर्द जैसी बीमारियों को ज्यादा गंभीरता से न लेने वाले लोग भी आजकर डॉक्‍टर के पास जाकर पूछ रहे हैं कि उनकी बीमारी की वजह कहीं निपाह वायरस तो नहीं हैं. निपाह वायरस को लेकर सभी डाक्टर्स ने माना है कि इस वायरस के चलते पनपने वाली बीमारी खतरनाक है. वायरस के बाबत सही समय पर पता लगाने की तकनीक और सही उपचार न होने की वजह से भी लोग ज्यादा भयभीत हो रहे हैं. वहीं, देश के कुछ भागों में निपाह वायरस से कुछ लोगों की मौतों ने भी लोगों के दिल में इस खौफ को बढा दिया है. निपाह वायरस से होने वाली बीमारी को लेकर हमने इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल में इंटरनल मेडिसिन डिपार्टमेंट के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. सुरनजीत चटर्जी से बातचीत की. आइए जानिए डॉ. सुरनजीत सिंह का निपाह वायरस को लेकर क्या कहना है. यह भी पढ़ें : होम्योपैथ ने तैयार की निपाह वायरस की दवा! मरीजों को ठीक करने का दावा इंफेक्शन को एक जगह रोक पाना हुआ मुश्किल डॉ. सुर...