Skip to main content

Posts

Showing posts with the label ज़ी जानकारी

ZEE जानकारीः शोर के ज़रिए अपनी ताकत दिखाना भी एक प्रदूषण है

    कहा जाता है कि इंसान को सबसे ज़्यादा डर मौत से लगता है. लेकिन हमारे देश के लोगों को अब मौत से डर लगना बंद हो गया है. दीवाली पर हमारे समाज ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश और नियमों को भी पटाखों के साथ जला दिया. हमारे समाज को शोर से बहुत प्रेम है. हमारे देश के लोग खुद को दूसरों से बड़ा और बलवान दिखाने के लिए... शोर का इस्तेमाल करते हैं. वो जब पटाखे जलाते हैं तो उनका ज़ोर इस बात पर होता है कि उनके पटाखों की आवाज़, पड़ोसी के पटाखों से ज़्यादा होनी चाहिए. वो जब सड़क पर मोटरसाइकिल लेकर निकलते हैं तो उसका Silencer हटाकर शोर मचाते हैं ताकि उनकी तरफ सबका ध्यान जाए. इसी तरह कारों में प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे लोगों की भक्ति भी DJ वाली होती है. वो DJ वाले बाबू की मदद से पूरी दुनिया को ज़बरदस्ती कानफोड़ू भजन सुनवाना चाहते हैं. अब तो भजनों को भी तेज़ आवाज़ में Remix करके गाया जाने लगा है. लोग तेज़ आवाज़ में लाउडस्पीकर इसलिए बजाते हैं ताकि दूसरों को उनकी ताकत का एहसास हो. नोट करने वाली बात ये है कि शोर को ताकत और रसूख दिखाने के हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है. सही मायने में प...

ZEE जानकारीः नोटबंदी के 2 वर्ष बाद भारत की आर्थिक सेहत का विश्लेषण

   आज 8 नवंबर 2018 है . 2 वर्ष पहले आज ही के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी का ऐलान किया था . 8 नवंबर 2016 की मध्य रात्रि से 500 और 1000 रुपये के नोट, अवैध घोषित कर दिए गए थे . पूरा देश पुराने नोटों को बदलवाने के लिए लाइनों में लगा हुआ था. सारे काम धंधे छोड़कर हर कोई बैंकों के चक्कर लगा रहा था . तब पूरे देश ने सरकार का सहयोग किया. भूख-प्यास को भूलकर लोगों ने इसलिए त्याग और बलिदान किया ताकी भारत का निर्माण हो . लेकिन क्या नोटबंदी में आपके त्याग और बलिदान से काला धन वापस आया है ? क्या नोटबंदी के इंजेक्शन से भारत की अर्थव्यवस्था को ऊर्जा मिली है ? नोटबंदी के 2 वर्ष बाद आज ये सवाल बहुत प्रासंगिक है . लेकिन सबसे पहले आप 8 नवंबर 2016 को रात 8 बजे का वो वक्त याद कीजिए. जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अचानक नोटबंदी का ऐलान कर दिया था . ये एक ऐसा दिन है.. जिसे कोई भूल नहीं सकता. आज हम 2 वर्ष बाद नोटबंदी के परिणामों का DNA टेस्ट करेंगे. इसके लिए हमने गहरा Research किया है. हमने अर्थव्यवस्था के हर मापदंड को नोटबंदी की कसौटी पर परखने की कोशिश की है . नोटबंदी की वजह से Tax की व्यवस्था में...