Skip to main content

ZEE जानकारीः नोटबंदी के 2 वर्ष बाद भारत की आर्थिक सेहत का विश्लेषण










आज हम 2 वर्ष बाद नोटबंदी के परिणामों का DNA टेस्ट करेंगे. इसके लिए हमने गहरा Research किया है. हमने अर्थव्यवस्था के हर मापदंड को नोटबंदी की कसौटी पर परखने की कोशिश की है . नोटबंदी की वजह से Tax की व्यवस्था में लोगों का भरोसा बढ़ा है . काला धन जमा करने और संपत्ति को छुपाने की प्रवृत्ति में कमी आई है . जब सरकार को Tax ज़्यादा मिलेगा तो इसका मतलब है कि सड़क, रेलवे, बंदरगाहों और Infrastructure में सुधार होगा . इसके अलावा technology, स्वास्थ्य और शिक्षा पर ज़्यादा पैसा खर्च किया जाएगा.

हालांकि नोटबंदी के आलोचकों का कहना है.. कि सारा काला धन तो वापस बैंकों में आ गया.. तो फिर जिस Black Money या काले धन को खत्म करने के लिए नोटबंदी की गई थी वो पैसा कहां गया?.. इसका एक मतलब ये भी है कि वो सारा पैसा वापस बैंकों में आ गया. वो सारा पैसा White Money में तब्दील हो गया. हमारे देश में इस बात पर हमेशा बहस होती रहेगी.. कि करोड़ों लोगों को लाइन में खड़ा करने का फैसला जायज़ था या नहीं ? लेकिन किसी भी विषय पर कोई राय बनाने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी और जागरूकता होना बहुत ज़रूरी है. अब हम एक एक करके कुछ आंकड़ों को आपके सामने रखेंगे. और पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी.



नोटबंदी से पहले के दो वर्षों यानी.... 2014 से 2016 के मुकाबले.. नोटबंदी के बाद के दो वर्षों यानी 2016 से 18 के बीच Personal Income Tax Collection में 39 प्रतिशत का इजाफा हुआ है . इसका मतलब ये है कि नोटबंदी के बाद अपनी आमदनी बताने वाले लोगों की संख्या में इज़ाफा हुआ है . इसी तरह Corporate Tax में 19.7 प्रतिशत का इज़ाफ़ा हुआ है . इसका मतलब ये है कि व्यापार करने वाले लोग पहले के मुकाबले ज़्यादा पारदर्शिता बरत रहे हैं और टैक्स दे रहे हैं.

Other Direct Taxes में 1 हज़ार 133 प्रतिशत का इज़ाफ़ा हुआ है . ये बहुत बड़ी कामयाबी है . नोटबंदी के बाद जो Income Disclosure Schemes लाई गई थीं . उनके तहत जिस अघोषित आय का खुलासा हुआ, उस पर लगे Tax को भी Other Direct Taxes में जोड़ा गया है . इसीलिए इसमें 1 हज़ार 133 प्रतिशत का इजाफा हुआ है . कुल मिलाकर नोटबंदी के बाद Total Direct Taxes में 27.84 प्रतिशत का इज़ाफा हुआ है. नोटबंदी के बाद Cashless Economy के लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल हुई है . Credit cards, Debit cards, Mobile banking, Point-of-Sale machines यानी POS Machines और UPI based applications का इस्तेमाल करने वालों की संख्या में ज़बरदस्त वृद्धि हुई है .

इससे लोगों को 4 फायदे हुए हैं. पहला फायदा... पैसे का लेन-देन कम समय में आसानी से हो रहा है . दूसरा फायदा... नोटों को लेकर घूमने की कोई ज़रूरत नहीं है . तीसरा फायदा...नोटों के चोरी होने, खो जाने या भीगने का खतरा नहीं है . और चौथा फायदा.. अपनी आमदनी का हिसाब-किताब करना आसान हुआ है . Reserve Bank of India और National Payments Corporation of India के आंकड़ों के मुताबिक BHIM Application, Unstructured Supplementary Service Data Services और UPI के माध्यम से लेन देन करने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है .

नवंबर 2016 में 90 करोड़ रुपए का Cashless लेन-देन हुआ था . जबकि नवबंर 2017 में 9 हज़ार 640 करोड़ रुपए का Cashless लेन-देन हुआ था . और अक्टूबर 2018 में.. 74 लाख 978 हजार करोड़ रुपए का Cashless लेन-देन हुआ. हम आपको एक Graph के ज़रिए ये दिखा रहे हैं कि Mobile Banking में कैसे इज़ाफ़ा हुआ है . इसी तरह POS Machines के ज़रिए होने वाले भुगतान में भी इज़ाफ़ा हुआ है .POS Machines, वो मशीनें हैं जिनसे Credit Card और Debit Card के माध्यम से भुगतान किया जाता है .

नवंबर 2016 में Credit Card से लेन-देन 26 हजार 699 करोड़ रुपये था . जबकि अप्रैल 2018 में Credit Card से होने वाला लेन-देन 45 हजार 174 करोड़ रुपये हो गया. नवंबर 2016 में Debit Card से 1 लाख 55 हजार करोड़ रुपए का लेन-देन हुआ था . जबकि अप्रैल 2018 में Debit Card से 3 लाख 10 हजार करोड़ रुपए का लेन-देन हुआ . यानी Debit और Credit Card के ज़रिए Cashless लेन-देन में वृद्धि हुई है . नोटबंदी के 2 वर्ष बाद इसे लेकर अर्थशास्त्रियों के क्या विचार हैं ? ज़रा इस पर भी गौर कीजिए .





Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...