पहाड़गंज पुलिस स्टेशन की तरफ से इलाके में ये पोस्टर लगाए गए हैं. नई दिल्लीः देश की राजधानी दिल्ली में दो आतंकियों के छिपे होने की आशंका के चलते दिल्ली पुलिस ने अलर्ट जारी किया है. दिल्ली पुलिस द्वारा जारी एडवायजरी में इन दो संदिग्धों की तस्वीर भी जारी की है. पुलिस द्वारा जारी की गई फोटो में दोनों आतंकी एक मील के पत्थर के दोनों ओर खड़े दिखाई दे रहे हैं. इनमें से एक की बड़ी दाढ़ी है. मील के पत्थर पर उर्दू में लिखा है. दिल्ली 360 किलोमीटर, फिरोजपुर 9 किलोमीटर. फिरोजपुर पंजाब में पाकिस्तान सीमा से सटा हुआ शहर है. यानि ये मील का पत्थर भारतीय सीमा के करीब पाकिस्तान के किसी इलाके में स्थित है और वहीं से ये तस्वीर ली गई है. दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि इन संदिग्धों में से कोई भी दिखाई दे तो पहाड़गंज पुलिस थाने के फोन नंबर 011-23520787 या 011-2352474 पर सूचना दें. दिल्ली पुलिस के अनुसार यह दोनों आतंकी जैश ए मोहम्मद के हैं. पिछले दिनों खुफिया एजेंसियों ने पांच आतंकियो की पंजाब में घुसने का अलर्ट भी जारी किया था. इससे पहले आज (मंगलवार) दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एयरपोर्ट से ...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.