Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Kiran Bedi

VIDEO : तेंदुलकर के बाद अब किरण बेदी भी हुईं 17 साल की इस लड़की के कैच की कायल

सचिन तेंदुलकर भी इस भारतीय महिला क्रिकेटर के कैच और उनकी बल्लेबाजी की तारीफ कर चुके हैं. नई दिल्ली :  भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सबसे युवा खिलाड़ी जेमिमाह रोड्रिग्ज क्रिकेट जगत में इस छोटी-सी उम्र में अबतक कई कारनामे कर चुकी हैं. सितंबर के महीने में जेमिमाह ने श्रीलंका के खिलाफ लगातार तीन छक्के जड़कर एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया था. इन तीन छक्कों को जड़ने के साथ ही वह पहली ऐसी भारतीय महिला क्रिकेटर बन गई थीं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक ओवर में तीन छक्के लगाए हैं. जेमिमाह फिलहाल  आईसीसी महिला वर्ल्ड कप टी-20  में टीम इंडिया का हिस्सा हैं और शानदार परफॉर्म कर रही हैं. जेमिमाह रोड्रिग्ज  शानदार बल्लेबाज होने के साथ-साथ एक बेहतरीन फील्डर भी हैं. कई मौकों पर जेमिमाह ने अपनी फील्डिंग से फैन्स को चौंका दिया है. उनकी फील्डिंग के फैन सचिन तेंदुलकर तो थे ही. अब पुडुचेरी की  लेफ्टिनेंट गवर्नर किरण बेदी भी जेमिमाह की फैन हो गई हैं. किरण बेदी ने फरवरी में महिला टीम इंडिया के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में जेमिमाह रोड्रिग्ज ने एक शानदार कैच लपका ह...

उपराज्यपाल किरण बेदी ने पुडुचेरी के मुख्यमंत्री के पत्र को 'बेहद अशिष्ट' बताया

पुडुचेरी:  पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी ने मुख्यमंत्री वी नारायणसामी द्वारा उन्हें लिखे गए पत्र को ‘बेहद अशिष्ट’ बताया. इस पत्र में मुख्यमंत्री ने उपराज्यपाल पर आरोप लगाया था कि वह आधिकारिक जानकारियों का ‘खुलासा’ सोशल मीडिया पर करती हैं. बेदी ने संवाददाताओं को भेजे गए अपने वाट्सएप संदेश में कहा, 'नारायणसामी ने जो पत्र मीडिया में जारी किए हैं, अगर यह वही पत्र है जो उन्होंने उप राज्यपाल को लिखा था तो मैं यह सूचित करना चाहती हूं कि यह मूल पत्र मुख्यमंत्री को वापस भेज दिया गया है क्योंकि इसे किसी संवैधानिक पद पर बैठे शख्स को लिखा गया अशिष्ट पत्र माना गया है.' बेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इससे पहले भी कई ‘अशिष्ट’ पत्र लिखे हैं और अब तो इस तरह का पत्र लिखना एक अभ्यास ही बन गया है. उन्होंने कहा, 'मैं आशा करती हूं कि मुख्यमंत्री यह महसूस करेंगे कि इस तरह का पत्र मुख्यमंत्री जैसे जिम्मेदार पद पर बैठे लोगों की शोभा नहीं बढ़ाता है.' नारायणसामी द्वारा 10 अगस्त को बेदी को लिखे गए पत्र में कहा गया था, ' बेदी को बिना संबंधित मंत्री के अधिकारियों को आदेश जारी करने का कोई स्वतं...