नई दिल्ली: सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान इन दिनों अपनी फिल्म 'केदारनाथ' को जमकर प्रमोट करती नजर आ रही हैं. इस दौरान हाल ही में एक रिएलिटी शो के सेट पर सारा को अपने सौतेले भाई तैमूर जैसी दिखने वाली डॉल दे कर उसे खिलाने-पिलाने के लिए कहा गया. हालांकि सारा ने सेट पर अपने सौतेले भाई जैसी दिखने वाली इस डॉल को बड़ा सहेज कर रखा लेकिन बाद में सारा ने खुद माना की यह सब अपने साथ होता देखकर वह काफी असहज हो गई थीं. लेकिन अपने 2 साल के पोते को लेकर मचते इस शोर-शराबे पर अब दादी शर्मिला टैगोर काफी परेशान हो गई हैं. दरअसल हाल ही में सारा अली खान एक सिंगिंग रिएलिटी शो के सेट पर ' केदारनाथ ' के प्रमोशन के लिए पहुंचीं, जहां उन्हें तैमूर नाम की डॉल थमा दी गई. सारा ने इस शो के बारे में दिए एक इंटरव्यू में कहा, 'उन्होंने मुझे मेरे ही बेबी ब्रदर की डॉल देकर कहा, 'दूध पिलाओ बच्चे को..' यह सब मेरे लिए थोड़ा ऑक्वर्ड था. मैं समझ ही नहीं पाई मेरे साथ क्या हो रहा है.' बता दें कि हाल ही में केरल के बाजार में तैमूर जैसी दिखने वाली डॉल बाजारों में देखी गई. इ...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.