नई दिल्ली: राजधानी स्थित 6ए कृष्ण मेनन मार्ग में सरकारी आवास से दिवंगत नेता अटल बिहारी वाजपेयी के पार्थिव शरीर को शुक्रवार को 6, दीनदयाल उपाध्यय मार्ग पर स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यालय लाया गया. यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत कई गणमान्य ने अपनी अंतिम श्रद्धांजलि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को दी. भाजपा मुख्यालय पर सुबह से ही इन दोनों शीर्ष नेताओं के अलावा गृह मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और तमाम बड़े नेता मौजूद थे. तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे 93 साल के अटल बिहारी वाजपेयी को किडनी में संक्रमण की समस्या के चलते करीब दो महीने पहले एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था. एम्स के अनुसार, पूर्व प्रधानमंत्री ने गुरुवार शाम 5 बजकर 5 मिनट पर अंतिम सांस ली थी. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का अंतिम संस्कार शाम 4 बजे शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर किया जाएगा. दोपहर 1:30 बजे भाजपा दफ्तर से ही उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी. वाजपेयी की मौत की खबर से न सिर्फ देशभर से बल्कि प...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.