Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Ratan Tata

अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर रतन टाटा ने कहा- करोड़ों भारतीय हमेशा याद करेंगे

नई दिल्ली :  पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का गुरुवार शाम एम्स में निधन हो गया. उनके निधन की खबर से देशभर में शोक की लहर दौड़ गई. वाजपेयी जी के निधन पर तमाम राजनीतिक हस्तियों के साथ बॉलीवुड दिग्गजों ने शोक जताया. गुरुवार शाम के समय टाटा संस के चेयरमैन रतन एन टाटा ने पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर ट्वीट कर गहरा दुख व्यक्त किया. रतन टाटा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा अटल बिहारी वाजपेयी के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ. वह एक महान राजनेता थे, उन्हें करोड़ों भारतीयों द्वारा हमेशा ही याद किया जाएगा. शाम 5 बजकर 5 मिनट पर अंतिम सांस ली इससे पहले अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए ट्विटर पर लिखा 'भारत ने आज महान सपूत खो दिया. राहुल गांधी ने लिखा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी करोड़ों भारतीयों के सम्माननीय थे. उन्होंने वाजपेयी के परिवार और प्रशंसकों के लिए संवेदनाएं व्यक्त की. हम सभी उन्हें हमेशा याद करेंगे.' अटल बिहारी वाजपेयी ने शाम 5 बजकर 5 मिनट पर अंतिम सांस ली. निधन की सूचना एम्स की तरफ से जारी हेल्थ बुलेटिन में दी गई. प...

कौन जीतेगा बादशाहत की ये अनोखी 'जंग', अंबानी या टाटा? यहां जानिए

नई दिल्ली:   रिलायंस इंडस्ट्रीज  के  चेयरमैन मुकेश अंबानी  एशिया के सबसे रईस शख्स बन गए हैं. वहीं, उनकी कंपनी भी लगातार अच्छा परफॉर्म कर रही है. जियो के दम पर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 7 लाख करोड़ की मार्केट कैप को पार कर लिया है. साथ ही  रिलायंस इंडस्ट्रीज  ने मुकेश अंबानी को चार साल के लिए चेयरमैन नियुक्त किया है. उनका वेतन भी बढ़ाया गया है. अब उनके साथ एक चुनौती है. ये चुनौती है फिर से नंबर वन बनने की. लेकिन, उन्हें चुनौती से पार पाने के लिए सामना करना होगा टाटा का. यह एक ऐसा नाम है जो लोगों के जहन में बसा है. पिछले 5 साल से यह जंग जारी है. लेकिन, कौन सी है यह जंग? 'बादशाहत की जंग' शेयर बाजार में मुकेश अंबानी और टाटा के बीच एक अनोखी जंग चल रही है. दरअसल, यह जंग है बाजार की बादशाहत की. मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के बीच नंबर वन बनने की जंग जारी है. पिछले पांच साल में दो बार ये कंपनियां एक दूसरे को आगे-पीछे करती रही हैं. शेयर बाजार की मौजूदा स्थिति को देखते हुए यही लगता है किमुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीजऔर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की जंग आगे...