Skip to main content

कौन जीतेगा बादशाहत की ये अनोखी 'जंग', अंबानी या टाटा? यहां जानिए

नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी एशिया के सबसे रईस शख्स बन गए हैं. वहीं, उनकी कंपनी भी लगातार अच्छा परफॉर्म कर रही है. जियो के दम पर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 7 लाख करोड़ की मार्केट कैप को पार कर लिया है. साथ ही रिलायंस इंडस्ट्रीज ने मुकेश अंबानी को चार साल के लिए चेयरमैन नियुक्त किया है. उनका वेतन भी बढ़ाया गया है. अब उनके साथ एक चुनौती है. ये चुनौती है फिर से नंबर वन बनने की. लेकिन, उन्हें चुनौती से पार पाने के लिए सामना करना होगा टाटा का. यह एक ऐसा नाम है जो लोगों के जहन में बसा है. पिछले 5 साल से यह जंग जारी है. लेकिन, कौन सी है यह जंग?

'बादशाहत की जंग'
शेयर बाजार में मुकेश अंबानी और टाटा के बीच एक अनोखी जंग चल रही है. दरअसल, यह जंग है बाजार की बादशाहत की. मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के बीच नंबर वन बनने की जंग जारी है. पिछले पांच साल में दो बार ये कंपनियां एक दूसरे को आगे-पीछे करती रही हैं. शेयर बाजार की मौजूदा स्थिति को देखते हुए यही लगता है किमुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीजऔर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की जंग आगे भी जारी रहेगी. मौजूदा समय में टाटा की टीसीएस नंबर एक पर है तो मुकेश अंबानी की आरआईएल दूसरे नंबर पर है. अब आरआईएल इस रेस में फिर तेजी से आगे बढ रही है. टीसीएस टाटा ग्रुप की कंपनी है और रतन टाटा, टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन हैं. टाटा ट्रस्ट की टाटा संस में 66 फीसदी हिस्सेदारी है.

रतन टाटा और अंबानी में कौन जीतेगा?
बादशाहत की इस जंग में दो दिग्गज शामिल हैं. पहले मुकेश अंबानी और दूसरे रतन टाटा. क्योंकि, इन दोनों की कंपनियां ही एक दूसरे को टक्कर दे रही हैं. मौजूदा समय में टीसीएस और रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 7 लाख करोड के पार पहुंच चुकी है. टीसीएस की मार्केट कैप 7.61 लाख करोड रुपए है तो आरआईएल की मार्केट कैप भी 7 लाख करोड के पार पहुंच चुका है. दोनों के बीच महज 60 हजार करोड रुपए का फासला है. अगर रिलायंस इंडस्ट्रीज में यह तेजी जारी रहती है तो अगले कुछ दिनों में वह टीसीएस को पीछे छोड़ सकती है. वहीं, टीसीएस भी अच्छे तिमाही नतीजों के दम पर आगे बढ़ रही है. कंपनी का आउटलुक बेहतर है. यही वजह है कि बादशाहत की यह जंग कौन जीतेगा कहना मुश्किल है.

टीसीएस और रिलायंस इंडस्ट्रीज के बीच जंग 2013 से जारी है. दरअसल, साल 2013 से 21 अप्रैल 2017 तक मार्केट कैप के लिहाज से टीसीएस बाजार की दिग्गज कंपनी बनी रही. उस वक्त तक कोई दूसरी कंपनी इसके आसपास नहीं थी. लेकिन, 4 साल की यह बादशाहत रिलायंस ने तोड़ी. 21 अप्रैल 2017 में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने टीसीएस को मार्केट कैप में पीछे छोड़ा. उस वक्त आरआईएल की मार्केट कैप 4.60 लाख करोड़ थी. 29 जनवरी 2018 के बाद टीसीएस ने बाजार की बादशाहत फिर हासिल की और आरआईएल को पीछे छोड दिया. उस वक्त तक आरआईएल की मार्केट कैप 6.10 लाख करोड रुपए थी. वहीं, टीसीएस 6.11 लाख करोड रुपए की मार्केट कैप के साथ आरआईएल से आगे निकल गई.

मामूली अंतर से पीछे आरआईएल
रिलायंस इंडस्ट्रीज 7 लाख करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली टीसीएस के बाद दूसरी कंपनी है. अब दोनों के बीच बाजार के लिहाज है कि 60 हजार करोड़ का मामूली अंतर है. इसे देखते हुए कहा जा सकता है कि अगले कुछ दिनों में दोनों के बीच कांटे की टक्कर रहेगी. क्योंकि, दोनों ही कंपनियां लगातार अच्छा परफॉर्म कर रही हैं. रिलायंस इंडस्ट्रीज की आगे की प्लानिंग काफी सकारात्मक है. वहीं, टीसीएस भी अच्छी ग्रोथ के साथ कारोबार कर रही है.

रिटर्न के मामले में भी TCS आगे
दोनों कंपनियों ने इस साल में निवेशकों को खूब मालामाल किया है. एक तरह जहां टीसीएस ने इस साल निवेशकों को 49 फीसदी का रिटर्न दिया है. वहीं, आरआईएल ने भी 21.5 फीसदा रिटर्न दिया है. 1 जनवरी 2018 को टीसीएस के एक शेयर की कीमत 1327 रुपए थी, जो 13 जुलाई को 1998 रुपए तक पहुंच चुकी है. उधर, 1 जनवरी 2018 को आरआईएल के एक शेयर की कीमत 911 रुपए थी. जो 13 जुलाई को 1107 रुपए तक पहुंच चुकी है.

ब्रोकरेज हाउस भी हैं बुलिश
रिलायंस इंडस्ट्रीज की नेक्स्ट लेवल प्लानिंग और हाइड्रो-कार्बन बिजनेस में ग्रोथ के आउटलुक को देखते हुए ब्रोकरेज हाउसेज आरआईएल के शेयर पर बुलिश हैं. कई ब्रोकरेज हाउस ने शेयर का लक्ष्य 1300 से ज्यादा का दिया है. वहीं, टीसीएस को लेकर भी ब्रोकरेज हाउसेज की खरीदारी की सलाह है. क्योंकि, कंपनी ने मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में शानदार नतीजे पेश किए हैं. यही वजह है कि कंपनियों की मार्केट कैप में बड़ा उछाल देखने को मिलेगा. अब दोनों की मार्केट कैप बढ़ने की स्थिति में कौन आगे निकलेगा यह देखना दिलचस्प होगा.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...