Skip to main content

Posts

Showing posts with the label राम मंदिरRam Mandirअयोध्याAyodhyaमसूद अजहर

मसूद अजहर ने उगला जहर, 'अयोध्या में राम मंदिर बना तो दिल्ली से काबुल तक मचेगी तबाही'

इस्लामाबाद:  आतंकवादी संगठन  जैश-ए-मोहम्मद  के मुखिया मसूद अजहर ने धमकी भरा वीडियो जारी कर कहा है कि अगर भारत के अयोध्या में राम मंदिर बना तो वह दिल्ली से लेकर काबुल तक तबाही मचा देगा. मसूद अजहर ने नौ मिनट का ऑडियो जारी कर कहा है कि अयोध्या में बाबरी मस्जिद गिराकर राम मंदिर बनाने की तैयारी हो रही है. हिंदू त्रिशूल लेकर अयोध्या में एकत्र हो रहे हैं. मुस्लिमों को डराया जा रहा है. अगर राम मंदिर बनाया गया तो हमारे लड़ाके दिल्ली से काबुल तक तबाही मचा देंगे. ऑडियो के अगले हिस्से में मसूद अजहर ने कहा है कि प्र धानमंत्री नरेंद्र मोदी अगला लोकसभा चुनाव जीतने के लिए ऐसा कर रहे हैं. मसूद अजहर कह रहा है कि बाबरी मस्जिद पर हम गंभीरता से नजर रखे हुए हैं. अगर कोई सोचता है कि वह सरकारी खर्चे पर अयोध्या में कुछ कर सकता है तो हम जान खर्च करने के लिए तैयार हैं. ऑडियो में अजहर मसूद ने करतारपुर कॉरिडोर की नींव रखे जाने के मौके पर भारत के मंत्रियों को पाकिस्तान बुलाए जाने पर आपत्ति जताई है.   मसूद अजहर के इस ऑडियो के आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं. सुरक्षा के जानकार इस ऑडियो को मसूद अजहर ...