Skip to main content

Posts

Showing posts with the label भारतीय रुपया

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के रुख से रुपये में आया इतने पैसे का उछाल

मुंबई:  वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के भाव गिरने से शुक्रवार को डॉलर की बिकवाली बढ़ गई थी जिससे रुपये की विनिमय दर 50 पैसे के उछाल का प्रति डॉलर 72.50 पर आ गई. अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में प्रतिनिधि सभा में बहुमत सत्तारूढ रिपब्लिकन पार्टी से खिसक विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर जाने से वैश्वि मुद्राओं आगे डॉलर नरम हो हो गया था. अमेरिकी फेडल रिजर्व द्वारा दिसंबर में ब्याज दर बढ़ाने के संकेत से डॉलर में सुधार हुआ. बाजार सूत्रों ने कहा कि कुछ प्रमुख विदेशी मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने तथा निर्यातकों एवं बैंकों की डॉलर बिकवाली के समर्थन से रुपये में तेजी आई. अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 72.68 पर मजबूत खुला. कारोबार दौरान निर्यातकों की ओर से डॉलर की बिकवाली के जोर से यह 72.45 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत हो गया. हालांकि, बाद में रुपये की विनिमय दर की तेजी थोड़ी कम हो गयी और यह अंत में 50 पैसे की तेजी के साथ प्रति डॉलर 72.50 रुपये पर रुकी. मंगलवार को रुपया 12 पैसे सुधर कर प्रति डॉलर 73 पर बंद हुआ था. विदेशी विनिमय बाजार बुधवार और गुरुवार को क्रमश: दिवाली और बलीप्रतिपदा ...

तुर्की की मुद्रा के डूबने के कारण ऐतिहासिक निम्‍न स्‍तर पर पहुंचा रुपया

मुंबई :  तुर्की की मुद्रा लीरा के डूबने का असर दुनियाभर में पड़ा है. इससे भारतीय मुद्रा रुपया भी अछूती नहीं रही. शुरुआती कारोबार में मामूली बढ़त बनाने के बाद रुपया मंगलवार को डॉलर के मुकाबले घटकर 70.09 पर पहुंच गया है. यह इसका ऐतिहासिक रिकॉर्ड निम्नस्तर है. तुर्की के आर्थिक संकट से फिर एक बार वैश्विक मंदी आने का डर है, जिसका असर दुनियाभर के बाजारों पर देखा जा सकता है. इसने विश्व स्तर पर निवेशकों के रुख को प्रभावित किया है और वह डॉलर को एक सुरक्षित निवेश के तौर पर देख रहे हैं. उल्लेखनीय है कि तुर्की लीरा का संकट पिछले हफ्ते से लगातार बना हुआ है. सोमवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 69.93 के स्तर पर पहुंच गया था जो कल तक का उसका निम्नस्तर था. मंगलवार को वैश्विक बाजारों से मिले संकेतों के दम पर घरेलू शेयर बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है. सेंसेक्स 150 अंकों के उछाल के साथ 37750 के स्तर पर खुला. वहीं, निफ्टी की शुरुआत 26 अंक की बढ़त के साथ 11,382 के स्तर पर हुई. हालांकि, उसके बाद से बाजार में तेजी बनी हुई है. सेंसेक्स फिलहाल 193 अंक ऊपर 37838 पर कारोबार कर रहा है. वहीं, निफ्टी 63 अंक ऊपर...