Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Chhattisgarh Assembly Elections 2018

छत्तीसगढ़ चुनाव LIVE: 72 सीटों पर मतदान जारी, कुल 1,079 उम्मीदवार मैदान में

दूसरे चरण के चुनाव में कुल 1,079 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिसमें से कांग्रेस और भाजपा ने सभी 72 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. रायपुर :   छत्तीसगढ़  में दूसरे व अंतिम चरण के लिए 19 जिलों की 72 सीटों पर मतदान जारी है. मतदान प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्र से EVM मशीन में तकनीकी खराबी की कई खबरें आ चुकी हैंं, जिनमें कवर्धा की 236 नंबर पोलिंग बूथ की भी मशीन में खराबी की बात सामने आई है और सीएम रमन सिंह को भी इसी क्षेत्र से मतदान डालना है, लेकिन EVM मशीन में खराबी के कारण मतदान प्रक्रिया रुकी हुई है. बता दें सभी 72 सीटों पर मतदान सुबह आठ बजे शुरू हो चुके हैं, और शाम पांच बजे तक जारी रहेगा. छत्तीसगढ़ में हो रहे अंतिम चरण के मतदान के चलते पीएम मोदी ने भी जनता से अपने मताधिकार के प्रयोग का निवेदन किया है. मतदान के शुरू होते ही रायपुर में अलग-अलग जगहों में ईवीएम में खराबी आने से वोटिंग रुक गई है. जिसके कारण मतदाताओं ने भी हंगामा कर दिया है. वहीं बिंद्रानवागढ़ विधानसभा के दो बूथों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है, जोकि दोपहर 3 बजे तक चलेगी. राज्य में इस दफा चुनाव ...

छत्‍तीसगढ़ में आज वोटिंग : ड्रोन से हो रही निगरानी, 18 हजार जवान सुरक्षा में तैनात

रायपुर : 5 राज्‍यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए  हो रहे यज्ञ में पहली आहुति कल डाली जाएगी. छत्‍तीसगढ़ में पहले चरण के लिए वोटिंग होगी. 18 सीटों के लिए होने वाले चुनावों में ये क्षेत्र सबसे ज्‍यादा नक्‍सल प्रभावित है. इसलिए यहां पर सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं. 18 विधानसभा क्षेत्र में 190 प्रत्याशी मुकाबले में हैं. नक्‍सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण 10 विधानसभा क्षेत्र में सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक ही मतदान होगा. इनमें  मोहला मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, बीजापुर, कोंटा शामिल हैं. 8 विधानसभा में सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा. इनमें खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, बस्तर, जगदलपुर, चित्रकोट हैं. 942 मतदान कर्मी हेलीकॉप्टर से जाएंगे. इन चुनावों में 18 हजार जवानों की तैनाती की गई है. 273 बूथ पर सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं.  सोमवार को नक्सल प्रभावित आठ जिले के मतदाता मुख्यमंत्री रमन सिंह समेत 190 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे. राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने रविवार को यहां संवाददाता सम्मे...

छत्‍तीसगढ़: जहां पहले सिर्फ 1 वोट पड़ा था, वहां शुरुआती 2 घंटे में 100 से ज्‍यादा वोट पड़े

    नई दिल्‍ली :  छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण में सोमवार को 10 सीटों पर सुबह सात बजे तो 8 सीटों पर सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो चुका है. सोमवार को जिन 18 सीटों पर मतदान हो रहा है, वे सभी नक्‍सल प्रभावित क्षेत्र में हैं. नक्‍‍सलियों ने इन क्षेत्रों में मतदान न करने की चेतावनी भी दी थी. इसके बावजूद मतदाता अपने घरों से निकल रहे हैं और उत्‍साहपूर्वक वोट डाल रहे हैं. साथ ही नक्‍सलियों को करारा जवाब दे रहे हैं. सुकमा के भेज्‍जी में जहां पिछली बार एक ही वोट पड़ा था, वहीं इस बार सुबह 9 बजे तक यहां 100 से अधिक वोट पड़े. इसी तरह गोरखा गांव के मतदान केंद्रों में भी इस बार 20 वोट पड़े हैं. इससे पहले यहां कभी वोटिंग ही नहीं हुई थी. छत्‍तीसगढ़ में मतदाता किस तरह से नक्‍सलियों के इरादों पर पानी फेर रहे हैं, इसकी ताजा तस्‍वीर दंतेवाड़ा के किडरीरास में देखने को मिली. दंतेवाड़ा सर्वाधिक नक्‍सल प्रभावित क्षेत्र है. यहां के किडरीरास में नक्‍सलियों ने चुनाव का बहिष्‍कार किया था और लोगों से वोट न डालने की चेतावनी दी थी. इसके बावजूद सोमवार सुबह गांव के वार्ड पंच पाकलू ने अकेले वोट डाला. उनका कहना ह...

छत्‍तीसगढ़ चुनाव 2018 : वोटिंग से पहले दंतेवाड़ा में नक्‍सलियों ने किया ब्‍लास्‍ट, पंडिपारा में बम बरामद

    नई दिल्‍ली :  छत्‍तीसगढ़ में सोमवार को पहले चरण के लिए शुरू हुई वोटिंग के पहले ही नक्‍सलियों ने हमला किया है. सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे नक्‍सलियों ने दंतेवाड़ा के कातेकल्‍यान ब्‍लॉक के तुमकपाल कैंप के पास आईईडी से ब्‍लास्‍ट किया है. हालांकि इस ब्‍लास्‍ट में कोई भी हताहत नहीं हुआ है. वहीं बीजापुर में भैरमगढ़-केशकुतुल मार्ग पर पंडिपारा में डेढ़ किलो का बम बरामद किया गया है. मौके से एक संदिग्ध नक्सली को भी हिरासत में लिया गया है. बताया गया कि नक्सलियों ने मतदान प्रभावित करने के लिए प्लांट किया था बम, जिसे सीआरपीएफ की 199 बीडीएस टीम ने निष्क्रिय किया है. बता दें कि छत्‍तीसगढ़ की 18 विधानसभा सीटों पर सोमवार को पहले चरण के तहत वोटिंग हो रही है. घटना की जानकारी देते एंटी नक्‍सल ऑपरेशंस के एआईजी देवनाथ ने कहा कि नक्‍सलियों ने सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के मकसद से तुमकपल-नयानर रोड पर आईईडी ब्‍लास्‍ट किया है. इस दौरान पोलिंग पार्टी और सुरक्षा बलों को कोई नुकसान नहीं हुआ है. ब्‍लास्‍ट के बाद पोलिंग पार्टी को सुरक्षित नयानर पोलिंग बूथ संख्‍या 183 पर पहुंचाया गया. 18 स...

छत्‍तीसगढ़ चुनाव LIVE : 9 बजे तक नक्‍सल प्रभावित दंतेवाड़ा में 10% तो कांकेर में 13% पड़े वोट

नई दिल्‍ली/रायपुर :  5 राज्‍यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की शुरुआत आज (12 नवंबर) से हो गई. इसके तहत आज छत्‍तीसगढ़ में पहले चरण के लिए 10 सीटों पर सुबह 7 बजे सेे वोटिंग जारी है. वहीं, आठ सीटों पर सुबह 8 से मतदान शुरू हुआ. सुबह नौ बजे तक नक्‍सल प्रभावित दंतेवाड़ा में 10 फीसदी तो कांकेर में 13 फीसदी मतदान हुआ. वहीं सुकमा के भोज्‍जी में पहली बार 100 से अधिक वोट पड़े. 18 सीटों के लिए होने वाले चुनावों में मोहला मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, बीजापुर, कोंटा क्षेत्र सबसे ज्‍यादा नक्‍सल प्रभावित है, इसलिए यहां पर सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं और दोपहर 3 बजे तक ही मतदान होगा. छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. वहीं चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि छत्‍तीसगढ़ के कुल 4336 मतदान केंद्रों में से 53 पर तकनीकी खामी के चलते वोटिंग देर से शुरू हुई. हालांकि सभी 100 फीसदी मतदान केंद्रों पर सामान्‍य रूप से मतदान हो रहा है. इनके बाहर लोगों की लंबी कतारें लगी हैं. कोंडागांव जिले के दो विधानसभा कोंडागांव केशकाल से लगभग 40 ईवीएम मशीन में त...

छत्‍तीसगढ़ चुनाव: 'अटल जी' के सहारे बीजेपी ही नहीं, कांग्रेस भी पार लगाना चाहती है अपनी नैय्या

नई दिल्‍ली:  पूर्व प्रधानमंत्री स्‍वर्गीय अटल विहारी बाजपेयी के नाम के सहारे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ही नहीं, अब कांग्रेस भी अपनी चुनावी नैय्या पार लगाना चाहती है. छत्‍तीसगढ़ के मौजूदा हालात को देखकर तो यही लगा रहा है. दरअसल, अटल जी की अस्थि कलश यात्रा को लेकर विवादों का दौर चल रही रहा था, तभी उनकी भतीजी करुणा शुक्‍ला ने एक वीडियो जारी कर दिया. इस वीडियो में करुणा शुक्‍ला ने  न केवल छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री रमन सिंह को आड़े हांथो लिया, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के मौजूदा नेताओं को जम कर खरी-खरी सुनाई. चूंकि यह वीडियो में बीजेपी की नींव रखने वाले अटल जी की भतीजी बीजेपी नेताओं के खिलाफ बोल रही थी, लिहाजा लोगों की संवेदनाएं वीडियो के प्रति बढ़ने लगीं. देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया. अगली सुबह तक इस वीडियो की चर्चा हर जुबां पर चढ़ी हुई थी. इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की दो तरह की प्रतिक्रियाएं थी. पहली प्रतिक्रिया उनकी थी, जो बीजेपी के समर्थक नहीं हैं. ऐसे लोगों को यह कहने में देर नहीं लगी कि देख लिया, अब तो अटल जी की भतीजी ने सच्‍चाई सामने ...