Skip to main content

छत्तीसगढ़ चुनाव LIVE: 72 सीटों पर मतदान जारी, कुल 1,079 उम्मीदवार मैदान में

दूसरे चरण के चुनाव में कुल 1,079 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिसमें से कांग्रेस और भाजपा ने सभी 72 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं.


रायपुर : छत्तीसगढ़ में दूसरे व अंतिम चरण के लिए 19 जिलों की 72 सीटों पर मतदान जारी है. मतदान प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्र से EVM मशीन में तकनीकी खराबी की कई खबरें आ चुकी हैंं, जिनमें कवर्धा की 236 नंबर पोलिंग बूथ की भी मशीन में खराबी की बात सामने आई है और सीएम रमन सिंह को भी इसी क्षेत्र से मतदान डालना है, लेकिन EVM मशीन में खराबी के कारण मतदान प्रक्रिया रुकी हुई है. बता दें सभी 72 सीटों पर मतदान सुबह आठ बजे शुरू हो चुके हैं, और शाम पांच बजे तक जारी रहेगा. छत्तीसगढ़ में हो रहे अंतिम चरण के मतदान के चलते पीएम मोदी ने भी जनता से अपने मताधिकार के प्रयोग का निवेदन किया है. मतदान के शुरू होते ही रायपुर में अलग-अलग जगहों में ईवीएम में खराबी आने से वोटिंग रुक गई है. जिसके कारण मतदाताओं ने भी हंगामा कर दिया है. वहीं बिंद्रानवागढ़ विधानसभा के दो बूथों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है, जोकि दोपहर 3 बजे तक चलेगी.

राज्य में इस दफा चुनाव त्रिकोणीय है, जिसमें एक तरफ सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) है, तो दूसरी तरफ विपक्षी कांग्रेस. वहीं, अजीत जोगी और मायावती नीत गठबंधन राज्य में तीसरे मोर्चे के रूप में उभर कर सामने आया है.

दूसरे चरण के चुनाव में कुल 1,079 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिसमें से कांग्रेस और भाजपा ने सभी 72 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. मायावती नीत बहुजन समाज पार्टी (बसपा) 25 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, और पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ 46 सीटों पर ताल ठोक रही है. अरविंद केजरीवाल नीत आम आदमी पार्टी (आप) ने 66 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं.




ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ चुनावः 'किसानों की कर्जमाफी से घबरा गई है भाजपा'- कांग्रेस

यहां 77 लाख से ज्यादा पुरुषों और 76 लाख से ज्यादा महिलाओं सहित डेढ़ करोड़ से ज्यादा मतदाता वोट डालने के पात्र हैं. इन 72 सीटों पर करीब 1000 मतदाता तीसरे लिंग के हैं.

दूसरे चरण की 72 सीटों के लिए 19,000 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक व्यवस्था की गई है और इसमें हेलीकॉप्टरों और ड्रोन की मदद ली जाएगी. साथ ही एक लाख से ज्यादा सुरक्षाकर्मी भी तैनात किए गए हैं.

नक्सल प्रभावित गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, कबीरधाम, जशपुर और बलरामपुर जिलों के लिए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है.
Chhhattisgarh Assembly Elections 2018
छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के मतदान शुरू

ये भी पढ़ें- कांग्रेस ने खाई गंगा मैया की कसम, सरकार आई तो 10 दिन में माफ होगा किसानों का कर्ज

पहले चरण में राज्य के आठ नक्सल प्रभावित जिलों की 18 सीटों पर 12 नवंबर को मतदान हुआ था. नक्सलियों ने लोगों को चुनाव से दूर रहने की धमकी दी थी, इसके बावजूद 76.28 फीसदी मतदान हुआ था.

90 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के पास फिलहाल 49 सीटें, कांग्रेस के पास 38 और बसपा के पास एक सीट है.

बता दें इन सीटों के लिए 19335 मतदान केंद्रों पर वोटिंग के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है. पिछले चुनावों में हुए नक्सली हमले को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. कई मतदान केंद्रों पर वोटिंग भी शुरू हो चुकी है. बता दें पहले चरण के मतदान के लिए 19337 केंद्र बनाए गए थे. कई बुजुर्ग भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए केंद्रों में पहुंच चुके हैं.

ईवीएम मशीन में तकनीकी खराबी
8:40 am (IST) महासमुंद में भी ईवीएम खराब होने की शिकायत आ रही है. जिसके चलते मतदाताओं को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. महासमुंद में बूथ क्रमांक 92 लोहारगांव के खराब होने की बात सामने आई है. जिसके चलते वोटिंग अभी तक शुरू नहीं हो पाई है. वहीं जांजगीर चांपा में भी मेंहदी गांव के बूथ क्रमांक 123 के ईवीएम में भी तकनीकी खराबी आ गई है, जिसके चलते वोटरों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.

कमलनाथ ने सरकारी कर्मचारियों को दी धमकी- कुछ लोगों का BJP से लगाव, होंगे हमारे गुस्से का शिकार

8:43 am (IST) बिलासपुर संभाग कमिश्नर टीसी महावर व कलेक्टर पी. दयानंद सपत्निक मतदान करने के लिए महिला संगवारी केंद्र पहुंचे और वोट डालकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया. वहीं बिलासपुर रेंज आईजी प्रदीप गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने भी मतदान कर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.

8:48 am (IST) रायपुर के बी पी पुजारी स्कूल के 162 और 165 नम्बर बूथ पर अभी तक वोटिंग शुरू नहीं हो पाई है. बताया जा रहा है कि मशीन में कुछ तकनीकी खराबी के कारण वोटिंग शुरू नहीं की जा सकी है.

8:51 am (IST) बलोदाबाजार के बूथ क्रमांक 116 नवीन शासकीय शाला स्कूल में  भी EVM मशीन में खराबी आ गई है, जिससे मतदाता काफी परेशान हो रहे परेशान हैं.

9:04 am (IST) रायपुर उत्तर में राजेश मूणत ने अपने परिवार के साथ डाला वोट. कोरिया के बैकुंठपुर से बीजेपी के मंत्री भैयालाल राजवाड़े ने ZEE न्यूज से हुई एक्सक्लूसिव बातचीत में सभी से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की बात कही.

9:05 am (IST) वहीं पीएम मोदी ने भी ट्वीट के जरिए छत्तीसगढ़ की जनता से अपने मताधिकार के प्रयोग करने की अपील की. छत्तीसगढ़ में आज दूसरे और अंतिम चरण का मतदान है. सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे पूरे उत्साह के साथ भारी संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाएं.

छत्तीसगढ़ में आज दूसरे और अंतिम चरण का मतदान है। सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे पूरे उत्साह के साथ भारी संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाएं।

9:13 am (IST) धमतरी के सिहावा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र में भी वोटिंग मशीन में खराबी आ गई है. इसके साथ ही मैनपुर के मतदान केंद्र क्रमांक 240 में भी खराबी आ जाने के कारण एक भी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर पाए हैं.

छत्‍तीसगढ़: सत्‍ता की चाबी बीजेपी-कांग्रेस के पास नहीं, अजीत जोगी के पास रहेगी?

9:15 am (IST) मुंगेली की लोरमी विधानसभा में भी बूथ क्रमांक 203 नवागांव वेंकट में दो EVM मशीनों में खराबी आ गई है. जिससे मतदाताओं की लंबी कतार लगी है और चुनावी कार्य में देरी हो रही है.

9:17 am (IST) बलरामपुर के दहेजवार मतदान क्रमांक 206 में भी अभी तक मतदान प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है. जिससे मतदाता काफी परेशान हो रहे हैं.

9:18 am (IST) बेमेतरा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रविन्द्र चोबे ने अपनी पत्नी के साथ अपने गृह ग्राम मोहाभाठा के मतदान क्रमांक 153 में मतदान किया.

9:22 am (IST)  वहीं कवर्धा की 236 नंबर पोलिंग बूथ पर मशीन में तकनीकी खराबी आने के कारण यहां भी वोटिंग रुकी हुई है. बता दें कवर्धा सीएम रमन सिंह का गृहक्षेत्र है जिसके कारण मुख्यमंत्री रमन सिंह भी इसी मतदान केंद्र में वोट डालेंगे, लेकिन मशीन में आई तकनीकी खराबी के कारण मतदाताओं को काफी समस्याएं हो रही हैं.

9:31 am (IST)  वोटिंग को लेकर थर्ड जेंडर में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. रायपुर उत्तर में कई थर्ड जेंडर वोट डालने पोलिंग बूथ पर पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

9:39 am (IST)  कोरबा सांसद बंशीलाल महतो ने अपनी पत्नी के साथ कोरबा विधानसभा के सीतामढ़ी स्थित आदिम जाति कल्याण बालक स्कूल में मतदान किया.

9:39 am (IST)  पाटन विधानसभा के कुरूद डीही मतदान केंद्र में 9 बजे तक 18 प्रतिशत तो बिलासपुर विधानसभा में 10 प्रतिशत तक मतदान हुआ.

10:05 am (IST)  बलरामपुर जिले के सामरी और रामनुजगंज विधानसभा में 10 बजे तक 17 परसेंट मतदान हुआ. लोग बढ़ चढ़ कर मतदान में हिस्सा ले रहे हैं और अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं.

10:08 am (IST)  छत्तीसगढ़ में अंतिम चरण के मतदान में मतदाता भारी संख्या में हिस्सा ले रहे हैं और अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. वहीं मतदाताओं की संख्या को देखते हुए कवर्धा में संगवारी मतदान केंद्र में पीठासीन अधिकारी से लेकर सुरक्षा गॉर्ड महिला तैनात की गई है. साथ ही महिला मतदाता संगवारी में मतदान करेंगे. इस केंद्र को चुनाव आयोग ने येलो थीम दिया है केंद्र को येलो रंग से सजाया गया है.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...