Skip to main content

Posts

Showing posts with the label niti aayog

आर्थिक विकास दर को 10 प्रतिशत तक पहुंचाना चुनौती : PM मोदी

नई दिल्ली :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था के सामने अब चुनौती विकास दर को दहाई अंक तक पहुंचाने की है, जिसके लिए 'कई और महत्वपूर्ण कदम उठाने होंगे.' मोदी रविवार को राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में  नीति आयोग  की संचालन परिषद की चौथी बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि बीते वित्त वर्ष 2017-18 की चौथी तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था ने मजबूत 7.7 प्रतिशत की विकास दर दर्ज की है और 'अब चुनौती इसे दहाई अंक में ले जाने की है.' न्यू इंडिया का सपना देशवासियों का संकल्प उन्होंने कहा कि 2022 तक न्यू इंडिया का सपना हमारे देश के लोगों का एक संकल्प है. मोदी ने इसी संदर्भ में रविवार को बैठक के एजेंडा में शामिल मुद्दों का जिक्र किया . इसमें किसानों की आय को दोगुना करना, विकास की आस में बैठे जिलों का विकास, आयुष्मान भारत, मिशन इंद्रधनुष, पोषण मिशन और महात्मा गांधी की 150वीं जयंती का उल्लेख किया. इससे पहले नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने मुख्यमंत्रियों और अन्य प्रतिनिधियों का स्वागत किया. सत्र का संचालन गृह मंत्री राजनाथ सिंह न...

केजरीवाल ने पूछा-नीति आयोग की बैठक में कैसे गए एलजी, सरकार ने कहा, गलत है आपकी जानकारी

नई दिल्ली :  केंद्र सरकार और दिल्ली की केजरीवाल सरकार के बीच तनाव लगातार बना हुआ है. अब दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट के जरिए नीति आयोग की बैठक में कथित तौर पर उपराज्यपाल के जाने को लेकर सवाल उठाए हैं. नीति आयोग की बैठक में दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल के उपस्थिति संबंधी खबरों पर मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने रविवार को कहा कि उन्होंने शहर के संवैधानिक प्रमुख को बैठक में शामिल होने के लिए अधिकृत नहीं किया है. वहीं नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत ने बैजल की उपस्थिति का दावा करने वाली खबरों को झूठी बताया है. केजरीवाल ने ट्वीट किया है, ‘संविधान के किस अनुच्छेद के तहत उपराज्यपाल को मुख्यमंत्री का स्थान लेने का अधिकार है? मैंने उन्हें अपने स्थान पर जाने के लिए अधिकृत नहीं किया है.’ Arvind Kejriwal  ✔ @ArvindKejriwal Under which provision of the Constitution does LG have powers to replace the Chief Minister? I have not authorised him to go in my place. https:// twitter.com/scribe_prashan t/status/1008198934022492160  … 10:31 AM - Jun 17, 2018 ट्विटर पर किसी ने द...

मिडिल क्‍लास कर रहा 'न्‍यू इंडिया 2022' का इंतजार, इसे डट कर करें पूरा; CM को पीएम का पैगाम

नई दिल्‍ली:  नीति आयोग  की बैठक में रविवार (17 जून) को  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने कहा कि आयोग के गवर्निंग काउंसिल का मंच ऐतिहासिक बदलाव ला सकता है. देश की विकास दर 7.7 प्रतिशत है, हमारे सामने चुनौती विकास दर को दोगुना करने की है. उन्‍होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित राज्यों को केंद्र सरकार सभी तरह की सहायता देगी. जीएसटी की बेहतर शुरुआत के लिए प्रधानमंत्री ने अपनी टीम को बधाई दी. उन्‍होंने कहा कि हमारा लक्ष्‍य किसानों की आमदनी दोगुनी करना है, साथ ही पिछड़े जिलों का विकास करना, आयुष्मान भारत, मिशन इन्द्रधनुष, न्यूट्रिशन मिशन और महात्मा गांधी की 150वीं जन्मशती के कार्यक्रम की तैयारियां इस बैठक का एजेंडा हैं. उन्‍होंने कहा कि उज्‍ज्‍वला, सौभाग्‍य, उजाला, जनधन, जीवन ज्‍योति योजना, सुरक्षा बीमा योजना और मिशन इंद्रधनुष जैसी योजनाओं के व्‍यापक फैलाव को लक्ष्‍य करना उद्देश्‍य है. 17 हजार गांवों में यह लक्ष्‍य पूरा हो चुका है . मुख्‍यमंत्रियों को निभानी है बड़ी भूमिका आयोग की बैठक की अध्‍यक्षता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुख्‍यमंत्रियों को राज्‍यों में नीति के पालन में महत्‍वपूर्ण भूमिक...