Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Justice J Chelameswarjustice deepak misraजस्टिस दीपक मिश्राSupreme Court

मैं 'बुरे चीफ जस्टिस' की तुलना में 'अच्‍छे जज' के रूप में पहचाना जाऊंगा : जस्टिस चेलमेश्‍वर

मुंबई/नई दिल्‍ली :   पूर्व सीजेआई दीपक मिश्रा  की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने वाले जजों में शामिल  जस्‍टिस जे चेलमेश्‍वर  ने शुक्रवार को एक बार फिर इस मुद्दे पर टिप्‍पणी की. उन्‍होंने कहा 'मुझे खुशी है कि मैं एक बुरे चीफ जस्टिस की तुलना में एक अच्‍छे जज के तौर पर जाना जाऊंगा.' उन्‍होंने शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी से जुड़े संगठन ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस (एआईपीसी) की ओर से आयोजित एक परिचर्चा सत्र में यह टिप्‍पणी की. जनवरी में चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने वाले चार जजों में जस्टिस जे चेलमेश्‍वर भी शामिल थे. ऐसा भी कहा जाता है कि उस समय प्रेस कांफ्रेंस करने का निर्णय भी जस्टिस चेलमेश्‍वर का ही था. हालांकि शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान इस मुद्दे पर कहा कि वह अभी इस मामले पर एक साल और कुछ नहीं बोल सकते. फाइल फोटो जस्टिस जे चेलमेश्‍वर ने शुक्रवार को देश की न्‍याय व्‍यवस्‍था में देरी और कोर्ट में लंबित मामलों के मुद्दे पर भी टिप्‍पणी की. उन्‍होंने कहा कि देश में नई अदालतों की स्‍थापना प्रत्येक राजनीतिक पार्टी के लिए बेहद कम प्राथ‍मिकता का विषय है. उन...