Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Venkatesh Varma

वेंकटेश वर्मा रूस में भारत के राजदूत बनाये गए, पंकज सरन की ली जगह

नई दिल्ली:  वरिष्ठ राजनयिक डी बाला वेंकटेश वर्मा को रूस में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है. दोनों देशों के बीच के रणनीतिक सहयोग के विस्तार को देखते हुए इस नियुक्ति को काफी अहम माना जा रहा है. भारतीय विदेश सेवा के 1988 बैच के अधिकारी वर्मा वर्तमान में स्पेन में भारतीय राजदूत के रूप में कार्यरत हैं. वह पंकज सरण का स्थान लेंगे, जिन्हें हाल ही में उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया है. सरकार ने पार्थ सतपथी को यूक्रेन में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया है. भारतीय विदेश सेवा के 1990 बैच के सतपथी वर्तमान में नयी दिल्ली में विदेश मंत्रालय के मुख्यालय में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत हैं. पंकज सरन  को लेकर कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने डिप्टी एनएसए के रूप में सरन की दो वर्ष के लिए नियुक्ति को मंजूरी दी. वर्ष 1982 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के अधिकारी को नवंबर 2015 में रूस में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया था. वह भारत और विदेश में कई महत्वपूर्ण पद संभाल चुके हैं. वह दो बार प्रधानमंत्री कार्यालय में सेवाएं दे चुके हैं...