Skip to main content

वेंकटेश वर्मा रूस में भारत के राजदूत बनाये गए, पंकज सरन की ली जगह

नई दिल्ली: वरिष्ठ राजनयिक डी बाला वेंकटेश वर्मा को रूस में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है. दोनों देशों के बीच के रणनीतिक सहयोग के विस्तार को देखते हुए इस नियुक्ति को काफी अहम माना जा रहा है. भारतीय विदेश सेवा के 1988 बैच के अधिकारी वर्मा वर्तमान में स्पेन में भारतीय राजदूत के रूप में कार्यरत हैं. वह पंकज सरण का स्थान लेंगे, जिन्हें हाल ही में उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया है. सरकार ने पार्थ सतपथी को यूक्रेन में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया है. भारतीय विदेश सेवा के 1990 बैच के सतपथी वर्तमान में नयी दिल्ली में विदेश मंत्रालय के मुख्यालय में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत हैं.

पंकज सरन को लेकर कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने डिप्टी एनएसए के रूप में सरन की दो वर्ष के लिए नियुक्ति को मंजूरी दी. वर्ष 1982 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के अधिकारी को नवंबर 2015 में रूस में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया था. वह भारत और विदेश में कई महत्वपूर्ण पद संभाल चुके हैं.

वह दो बार प्रधानमंत्री कार्यालय में सेवाएं दे चुके हैं. पहले 1995 से 1997 तक उपसचिव , निदेशक के रूप में और फिर 2007 से 2012 तक संयुक्त सचिव के रूप में कार्यरत रहे. उनकी पत्नी प्रीति सरन यहां विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) हैं. खुफिया ब्यूरो के पूर्व प्रमुख अजीत डोभाल राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हैं. रॉ के पूर्व प्रमुख राजिंदर खन्ना को भी इस साल जनवरी में डिप्टी एनएसए नियुक्त किया गया था.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

रोजाना करें एक चम्मच जीरे का ऐसे उपयोग, नहीं जाना होगा जिम

नई दिल्लीः  वजन बढ़ना लोगों की आम परेशानियां हो गई हैं. हालांकि की इसे समय रहते वह कंट्रोल कर सकते हैं. लेकिन वजन बढ़ते समय वह इसे नजरअंदाज कर देते हैं. वहीं, जब वजन उनके लिए मुशीबत बनती है तो इसे घटने के लिए वह काफी मेहनत करते हैं. यही नहीं जिम में जाकर वह घंटो पसीना बहाते हैं. इसके बाद भी जितना वह दिमाग पर कंट्रोल नहीं रखते उससे ज्यादा उन्हें डायट पर कंट्रोल रखना पड़ता है. वजन घटाने के लिए आप घरेलू और आसान तरीके आजमा सकते हैं. घर में आप हर रोज सब्जी में जीरे का इस्तेमाल करते है. यह हर घर में आसानी से मिल जाता है. हर रोज सब्जी के साथ जीरा का उपयोग कर उसे ग्रहण करते हैं. लेकिन इसे हर रोज एक अन्य तीरके से उपयोग किया जाए तो वजन आसानी से घटाया जा सकता है. आप के ग्लास पानी में एक बड़ा चम्मच जीरा को भीगोने के लिए रातभर छोड़ दें. फिर सुबह इसे उबाल कर आधा कर लें. थोड़ी देर में इसे हल्का ठंडा कर गुनगुना कर लें और पी जाएं. यह पेट के फैट को तेजी से कम होता है. साथ ही कोशिश करें की इसे खाली पेट में पीएं. और पीने के बाद घंटेभर कुछ न खाएं. इससे ज्यादा असर देखने को मिलेगा. जीरे को कई तरीकों से भी ग्...

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...