Skip to main content

Posts

Showing posts with the label haryana live

हरियाणा / 135 किमी. लंबे केएमपी पर 2030 तक बनेगा स्मार्ट इकोनॉमिक कॉरिडोर, गुजरात के गिफ्ट सिटी मॉडल पर बसेंगे गुड़गांव जैसे 5 शह

राजेश खोखर, पानीपत.  1 नवंबर 1966 को पंजाब से अलग होकर देश के 17वें राज्य के रूप में हरियाणा का गठन हुआ। उबड़-खाबड़ टीलों वाला पिछड़ा इलाका हमारे हिस्से आया। पर लोगों ने मेहनत के बलबूते माटी को सबसे ज्यादा उपजाऊ बना दिया। देश की 2 क्रांतियों- हरित क्रांति व श्वेत क्रांति में हमारा बड़ा योगदान रहा। आज हम देश के अन्न भंडार में सबसे ज्यादा अनाज देते हैं। प्रति व्यक्ति दूध उपलब्धता में दूसरे नंबर पर हैं। अब यहां औद्योगिक क्रांति की बारी है। कुंडली-मानेसर-पलवल और कुंडली-गाजियाबाद-पलवल एक्सप्रेस वे इसके द्वार बनेंगे। इसके तहत 135 किमी. लंबे केएमपी से लगते क्षेत्र में 5 शहर बसाने का प्लान है, जो गुड़गांव से भी स्मार्ट होंगे। इन्हें पंचग्राम के नाम से जाना जाएगा। पहली बार इन शहरों पर विस्तृत जानकारी भास्कर लेकर आया है। इन शहरों के पास बसेंगे : कुंडली:  सोनीपत, रोहतक और झज्जर जिले के 121 गांवों की जमीन पर कुंडली के पास बसेगा। बहादुरगढ़:  बहादुरगढ़ व बादली के मध्य झज्जर और गुडगांव के 129 गांवों की जमीन पर बसेगा। मानेसर:  मानेसर के पास गुडगांव, मेवात और रेवाड़ी के 159 गांवों की जमीन पर तीसरा शहर...

क्राइम / करनाल में रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, डेढ़ किलोमीटर दूर मिली गर्दन

करनाल (तरावड़ी)।  तरावड़ी के निकटवर्ती गांव शामगढ़ रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। जब सुबह के समय लोग आसपास से जा रहे थे तो लोगों ने रेलवे ट्रैक के पास शव पड़े हुए देखा। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। इधर पास ही पडऩे वाले गांव चौपड़ी की मुख्य सड़क पर अज्ञात मृतक व्यक्ति की गर्दन मिली। जब लोगों ने गांव की मुख्य सड़क पर गर्दन पड़ी हुई देखी तो गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद जीआरपी पुलिस रेलवे ट्रैक पर पहुंची। रेलवे पुलिस के कर्मचारियों ने रेलवे ट्रैक पर से शव को और गांव चोपड़ी की मुख्य सड़क से गर्दन को उठवाकर करनाल कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के मोर्चरी हाऊस में पहचान के लिए रखवा दिया है। इधर पुलिस जांच अधिकारी ईश्वर सिंह ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 8 बजे सूचना मिली थी। शव की अभी पहचान नहीं हो पाई हैं। उन्होंने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया है और उसकी गर्दन को कुत्ते उठाकर थोड़ी दूर ले गए। मामला में दूसरे बिंदू से जांच के चलते व्यक्ति की गर्दन डीएनए के लिए भेजी गई है, जिसकी रिर्पोट शुक्रवार तक आ जाएगी। जीआरपी पुलिस ने शव को मोर्चरी हाऊस रखवा द...

राजनीति / दिल्ली के प्रदूषण के लिए सीएम केजरीवाल ने पंजाब को बताया जिम्मेदार, बोले-पंजाब में जलाई जा रही पराली

चंडीगढ़।  दिल्ली में बढ़े प्रदूषण के स्तर पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने पंजाब को जिम्मेदार बताया है। सैटेलाइट की तस्वीर दिखाते हुए केजरीवाल ने कहा कि इसमें साफ दिखाई दे रहा है कि सबसे ज्यादा पराली पंजाब में जलाई गई। हरियाणा के अम्बाला व उससे लगते कुछ इलाकों में पराली जलाई गई। केजरीवाल ने दिल्ली के प्रदूषण के लिए पूरी तरह पराली को जिम्मेदार बताया है। केजरीवाल बोले-25 अक्टूबर से 20 नवंबर तक हर साल आती है ये समस्या चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 25 अक्टूबर से पहले दिल्ली का एक क्वालिटी इंडेक्स 200 से नीचे था। अचानक से न तो दिल्ली में वाहन बढ़े, न उद्योग धंधे लग गए और न ही एकदम कंस्ट्रक्शन शुरू हो गई, फिर कैसे प्रदूषण का स्तर 400 के पास पहुंच गया। इसके लिए उन्होंने पराली को जिम्मेदार बताया है। उनका कहना था कि यह समस्या हर साल 25 अक्टूबर से 20 नवंबर तक आती है। जिससे दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स बढ़ जाता है। इस संबंध में वे पिछले साल केंद्रीय मंत्री से भी मिले थे। उन्होंने आश्वासन दिया था कि वे पंजाब, हरियाणा को पैसे दे रहे हैं जिससे वहां किसानों को पराली के...

हरियाणा / एनसीआर में आज से 10 दिन कंस्ट्रक्शन पर रोक, 4 से 10 तक प्रदूषण फैलाने वाली इंडस्ट्री भी नहीं चलेगी

पानीपत.  केंद्रीय पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने 1 से 10 नवंबर के बीच सर्वाधिक प्रदूषण होने की आशंका जताई है। इसे ध्यान में रखते हुए पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण अथाॅरिटी  के निर्देश पर हरियाणा स्टेट प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) ने एनसीआर के जिलों में सभी तरह के निर्माण कार्यों को एक से 10 नवंबर तक बंद करने के आदेश दिए हैं। साथ ही 4 से 10 नवंबर तक कोयला और बायोमास उपयोग करने वाली इंडस्ट्री को बंद रखने को कहा है। यानी- डाइंग और इससे संबंधित सभी यूनिट इस दौरान बंद रहेंगी। बोर्ड ने प्रदेश के सभी डीसी को नियमों का पालन सुनिश्चित कराने को कहा है। इन पर भी रोक : {    दस दिन तक स्टोन क्रशर और हॉट मिक्स प्लांट भी बंद रहेंगे। {     ट्रैफिक पुलिस व ट्रांसपोर्ट विभाग को प्रदूषण से जुड़े मामलों की सघन जांच करने को कहा है। {    प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर ऑन द स्पॉट जुर्माना किया जाए। रात में भी पेट्रोलिंग की जाए है। {    बिजली की उपलब्धता भी अधिक से अधिक कराने को कहा है, ताकि डीजल सेट जेनरेटर न चले। {    कूड़ा-कर्कट जलाने पर पूरी पाबंदी भी सुनिश्चित करने को कहा है। एनसीआर में ...

फैसला / इनहांसमेंट में छूट 40 से घटा 37.5% की, 15% ब्याज भी देना होगा

पानीपत.  सेक्टरवासियों को इनहांसमेंट पर छूट देने में सरकार ने फिर अनोखा गेम खेला है। फुल एंड फाइनल सेटलमेंट स्कीम के तहत 37.5% छूट की घोषणा की है। जो जून-जुलाई में दी गई छूट से 2.5% कम ताे  है ही। साथ ही तब से लेकर अब तक इसमें 15% सालाना ब्याज भी देना होगा। यह स्कीम 1 नवंबर से शुरू हो रही है, जो 30 नवंबर तक चलेगी। इस स्कीम का लाभ लेने के लिए आप 16 नवंबर तक 10 फीसदी राशि भी जमा कर सकते हैं, लेकिन पूरी राशि 30 नवंबर तक जमा करनी होगी। इनहांसमेंट के खिलाफ 25 नवंबर को जींद में जेल भरो आंदोलन का ऐलान करने वाले हरियाणा स्टेट सेक्टर कनफेडरेशन के संयोजक जसवीर मलिक ने इस स्कीम को खारिज कर दिया है। मलिक ने कहा कि सीएम के साथ 12 सितंबर को हुई मीटिंग में तय हुआ था कि बिना री-कैलकुलेशन के इनहांसमेंट नहीं ली जाएगी, फिर यह स्कीम क्यों? साथ ही मलिक ने कहा कि एक ओर तो तीन जजों की कमेटी सुनवाई कर रही है। इस बीच सरकार ने स्कीम लाॅन्च कर दी। हम इसका विरोध करते हैं। 3 नवंबर से प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो जाएगा। इनहांसमेंट पर छूट : {    10 लाख रु. की इनहांसमेंट वाले को पहले की स्कीम में 6 लाख देने पड़...

पानीपत / लेंटर मिक्सचर मशीन में करंट आने से 5 झुलसे, एक की मौत

असंध.  गांव जयसिंहपुरा में निर्माणाधीन  बाबा फतेह सिंह राजकीय कॉलेज में कमरों के निर्माण के दौरान लेंटर मिक्सचर मशीन सेट करते समय करंट लगने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार बुरी तरह से झुलस गए। हादसा उस समय हुआ जब मजदूर मशीन को ऊंचाई पर चढ़ा रहे थे, लेकिन अचानक संतुलन बिगड़ने से मशीन नीचे की तरफ आ गई। इसी दौरान मशीन से अटैच लोहे की एंगल ऊपर से गुजर रही 11 हजार वॉल्ट की बिजली के तार से टकरा गई। इससे मशीन में करंट आ गया। हादसे की सूचना मिलते ही डीएसपी थाना प्रभारी संजीव मालिक ने बताया कि गांव जयसिंह पुर में राजकीय कॉलेज की बिल्डिंग का निर्माण चल रहा है। बुधवार को पांच मजदूर आकाश निवासी वार्ड एक असंध, अमनदीप वासी वार्ड 6, रोहतास निवासी उपलाना, सुदामा व राजेश निवासी बिहार बिल्डिंग के पास लेंटर मिक्सचर मशीन को सेट कर रहे थे। इसी दौरान करंट लगने से वार्ड 1 निवासी 18 वर्षीय आकाश की मौत हो गई, जबकि अन्य बुरी तरह से झुलस गए।

रोडवेज हड़ताल / रोडवेज यूनियन के समर्थन में आए संगठनों पर लाठीचार्ज, कर्मचारी नेता कार्रवाई से भूमिगत

राजधानी हरियाणा.  सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा व अन्य संगठनों ने रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में आयोजित दो दिवसीय हड़ताल को समाप्त कर दिया है लेकिन आंदोलन जारी रखने की घोषणा कर दी गई है। जल्द ही कर्मचारी संगठन मीटिंग कर आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेंगे। संगठनों ने दावा किया है कि बुधवार को भी करीब ढाई लाख कर्मचारी हड़ताल पर रहे। जिससे सरकारी महकमो में कामकाज प्रभावित रहा।  इधर, रोडवेज कर्मचारियों की ओर से पहले से ही 2 नवंबर तक हड़ताल घोषित है। आखिरी दिन कर्मचारी यूनियनों की ओर से हड़ताल को आगे बढ़ाने की घोषणा की जा सकती है। फिलहाल कर्मचारी नेता भूमिगत हैं। सभी ने अपने मोबाइल भी बंद किए हुए हैं। सरकार कर्मचारियों से निजी बसों की किलोमीटर स्कीम को छोड़कर अन्य मांगों पर बातचीत के लिए तैयार है। इधर, हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन के प्रदेश सचिव श्रवण कुमार जांगड़ा का कहना है कि कर्मचारी अपनी मांग पर अड़े हैं। कर्मचारी नेता धर्मबीर फोगाट, सुभाष लांबा, बीरेंद्र सिंह डंगवाल, शिव कुमार पाराशर, नरेश कुमार शास्त्री, विजय जौली, सीएन भारती, जगरोशन ने दो दिवसीय हड़ताल की सफलता का दावा कहा कि अब कर्मचारी रोडवेज क...

रोडवेज हड़ताल / जींद रैली में ताकत दिखाएंगे कर्मचारी, अंडरग्राउंड नेता भी आएंगे सामने, यहीं से होगी अगली घोषणा

पानीपत.  हड़ताल पर चल रहे रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में आए सर्व कर्मचारी संघ और महासंघ अब सरकार को अपनी ताकत दिखाने के लिए पूरी रणनीति बना ली है। 4 नवंबर की जींद रैली को निजीकरण भगाओ, रोडवेज बचाओ रैली का नाम देते हुए इसमें ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने की कोशिश में जुट गए हैं। इसके लिए विपक्ष के सियासी दलों के नेताओं को भी निमंत्रण दिया जा रहा है। इसके अलावा कर्मचारी नेताओं की ओर डिपो और गांवों का दौरा शुरू कर दिया है। इस रैली में सभी जन संगठनों, ट्रेड यूनियनों, महिलाओं, युवाओं, छात्रों के अलावा पंचायतों एवं प्रदेश की जनता को भी खुला आंमत्रित किया गया है। बड़ी बात यह है कि इस रैली में रोडवेज के वह 12 नेता भी शामिल होंगे, जो भूमिगत है और पुलिस उन्हें ढूंढ रही है। यदि रैली में इन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश हुई तो वहीं पर टकराव तय है। इस दौरान ही कर्मचारी आंदोलन की नई रणनीति तय करेंगे। क्योंकि इसी दिन तक रोडवेज की हड़ताल घोषित की हुई है। बता दें कि 700 निजी बसों के विरोध में प्रदेश में 16 अक्टूबर से रोडवेज कर्मचारी हड़ताल पर हैं। सरकार झूठे मकदमे कर रही दर्ज, 11 नेताओं को जेल भेजा : सर्व कर...

राजनीति / जींद उपचुनाव से पहले उलटफेर, इनेलो के पूर्व विधायक डॉ. हरिचंद मिड्‌ढा के बेटे भाजपा में शामिल

मनोज कुमार, राजधानी हरियाणा.  जींद उपचुनाव से पहले सीएम मनोहर लाल खट्‌टर ने इनेलो के पूर्व विधायक डॉ. हरिचंद मिड्‌ढा के बेटे कृष्ण मिड्‌डा को शामिल कर बड़ा उलटफेर कर दिया है। यह अचानक नहीं हुआ है। भाजपा ने इसकी रणनीति उस वक्त ही तैयार कर ली थी, जब माॅनूसन सत्र से कुछ दिन पहले हरिचंद मिड्‌ढा का देहांत हो गया था। मॉनसून सत्र में मुख्यमंत्री ने हरिचंद मिड्‌ढा के लगाए सवालों पर सभी मांगें पूरी करने की घोषणा करते हुए सियासी दांव खेल दिया था। इस पर मुख्य विपक्षी दल की ओर से यह कहते हुए हंगामा किया गया कि यदि मिड्‌ढा की मांगें पूरी ही कर रहे हैं तो उनकी ओर से पहले की गई मांगों को भी पूरा किया जाए। यह सिर्फ सियासत है। यहीं से चर्चा शुरू हो गई थी कि भाजपा ने पूर्व विधायक के बेटे कृष्ण मिड्‌ढा को भाजपा में लाने का पैंतरा आजमाया था, जो सफल साबित हो गया। सूत्रों का कहना है कि भाजपा जींद उप चुनाव में कृष्ण मिड्‌ढा को ही उम्मीदवार उतारेगी। हालांकि यह भी बताया कि इनेलो भी उपचुनाव में उनके बेटे पर ही दांव खेलने की तैयारी में था। 15-16 अक्टूबर को इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने जींद दौरे में इस पर चर्...