राजनीति / दिल्ली के प्रदूषण के लिए सीएम केजरीवाल ने पंजाब को बताया जिम्मेदार, बोले-पंजाब में जलाई जा रही पराली
केजरीवाल बोले-25 अक्टूबर से 20 नवंबर तक हर साल आती है ये समस्या
- चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 25 अक्टूबर से पहले दिल्ली का एक क्वालिटी इंडेक्स 200 से नीचे था। अचानक से न तो दिल्ली में वाहन बढ़े, न उद्योग धंधे लग गए और न ही एकदम कंस्ट्रक्शन शुरू हो गई, फिर कैसे प्रदूषण का स्तर 400 के पास पहुंच गया। इसके लिए उन्होंने पराली को जिम्मेदार बताया है।
- उनका कहना था कि यह समस्या हर साल 25 अक्टूबर से 20 नवंबर तक आती है। जिससे दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स बढ़ जाता है। इस संबंध में वे पिछले साल केंद्रीय मंत्री से भी मिले थे। उन्होंने आश्वासन दिया था कि वे पंजाब, हरियाणा को पैसे दे रहे हैं जिससे वहां किसानों को पराली के लिए मशीनें दी जाएंगे। लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। समस्या ज्यों की त्यों है।
- सीएम अरविंद केजरीवाल ने जनतंत्र के लिए बहुत अच्छी बात है कि खट्टर साहब ने दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिकों को देखने की मेरी चुनौती स्वीकार की है। वह तारीख बता दें, मैं उनका बॉर्डर पर स्वागत करूंगा। केजरीवाल ने कहा कि खट्टर साहब दिल्ली के ऐसे 3 मोहल्ला क्लीनिक चुन लें जो उनके हिसाब से अच्छे ना हों। और मैं वहां के 2 मोहल्ला क्लीनिक चुन लेता हूं जो मेरे हिसाब से अच्छे हैं। इसके बाद मैं, उनके साथ-साथ चलूंगा।
- बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए केजरीवाल ने कहा कि उनके पास मंदिर और मस्जिद के अलावा कोई मुद्दा नहीं है। हम स्कूल, अस्पतालों जैसे मुद्दों पर राजनीति कर रहे हैं। वहीं सीएम मनोहर लाल खट्टर पर सीधे निशाना साधते हुए केजरीवाल बोले कि लोग कहते हैं कि खट्टर साहब की खुद की सरकार में नहीं चलती। ब्यूरोक्रेसी सरकार चला रही है। हम 3 साल से दिल्ली में हैं। केंद्र सरकार ने ब्यूरोक्रेसी को हमारे खिलाफ छोड़ रखा है लेकिन हमने उसी ब्यूरोक्रेसी से काम करवाए हैं। इसलिए हमें काम करवाना आता है।
Comments
Post a Comment