Skip to main content

Posts

Showing posts with the label बिहार

बिहार: पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के घर कूर्की की कार्रवाई शुरू, अब तक नहीं किया सरेंडर

आज पुलिस ने मंजू वर्मा पर कूर्की की कार्रवाई शुरू कर चुकी है. कूर्की करने के लिए एसपी अवकाश कुमार के नेतृत्व में काफी संख्या में पुलिस बल पहुंची है. बेगूसराय: आर्म्स एक्ट मामले में  बिहार सरकार  की पूर्व मंत्री  मंजू वर्मा  पिछले कई महीनों से फरार चल रही है. इसी मामले में आज पुलिस ने मंजू वर्मा के घर पर कूर्की की कार्रवाई शुरू की है. कूर्की करने के लिए एसपी अवकाश कुमार के नेतृत्व में काफी संख्या में पुलिस बल पहुंची है. साथ ही आपको बता दें कि कई थानों की पुलिस, कई डीएसपी और पुलिस बल मंजू वर्मा के श्रीपुर अर्जुन टोला स्थित घर पर पहुंची कुर्की की कार्रवाई शुरू की है. इसके पहले आज ही पुलिस ने मंजू वर्मा के बेगूसराय स्थित आवास पर ढोल नगाड़े बजाकर उनके घर पर इश्तेहार चिपकाया है. यह इश्तेहार आर्म्स एक्ट मामले में चिपकाया गया है. साथ ही आपको बता दें कि गुरुवार को उन्हें जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. वहीं, डीजीपी केएस द्विवेदी ने दावा किया है कि पुलिस आम अपराधी की तरह मंजू वर्मा की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है. उन्होंने कहा कि हम कोर्ट के आदेश के बिना छापेम...

उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, कहा - 'हमारी पार्टी को बर्बाद करने पर तुली है JDU'

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पार्टी पदाधिकारियों के सामने सभी बातें रखूंगा और बैठक में जो भी बातें सामने आएगी उसके बाद कोई फैसला लूंगा. पटना:  लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सीट बंटवारे को लेकर एनडीए में जारी घमासान के बीच  उपेंद्र कुशवाहा  आज पार्टी की कार्यकारिणी बैठक करेंगे. पार्टी कार्यकारिणी की बैठक के लिए उपेंद्र कुशवाहा पटना पहुंच चुके हैं और यहां उन्होंने मीडिया से बात की और  जनता दल युनाइटेड  पर आरोप लगाते हुए कहा कि जेडीयू हमारी पार्टी को बर्बाद करने पर तुली हुई है. उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि पार्टी पदाधिकारियों के सामने सभी बातें रखूंगा और बैठक में जो भी बातें सामने आएगी उसके बाद कोई फैसला लूंगा. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि उनकी अमित शाह से कोई मुलाकात नहीं हुई है और साथ ही राहुल गांधी से मुलाकातों की खबरों को उन्होंने गलत बताया. आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें  आ रही थी कि एनडीए में उपेंद्र कुशवाहा को बाहर रखकर सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय किया गया है. हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. वहीं, जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने राष्ट...

बिहार : NDA ने 'बागी' उपेंद्र कुशवाहा को दिया 'बड़ा झटका', एक भी सीट नहीं दी जाएगी- सूत्र

नई दिल्‍ली/पटना (शैलेंद्र कुमार)  :  आगामी लोकसभा चुनावों में बिहार में एनडीए में सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय हो गया है. सूत्रों की मानें तो एनडीए में  उपेंद्र कुशवाहा  को हटाकर यानि रालोसपा को गठबंधन से बाहर रख यह सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय किया गया है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि एनडीए ने माना है कि अब कुशवाहा अब साथ नहीं रहेंगे. इस फॉर्मूले के तहत नीतीश कुमार के नेतृत्‍व वाली जनता दल (यूनाइटेड) और भाजपा 17-17 सीटों पर लड़ेंगे, जबकि छह सीटें रामविलास पासवान के नेतृत्‍व वाली लोजपा को दी जाएंगी. सूत्रों के मुताबिक इस आधार पर फॉर्मूला तय कर लिया गया है और अब बस इसके ऐलान का इंतजार है. दरअसल, बिहार में एनडीए गठबंधन में रालोसपा की तरफ से साफ तौर पर बिखराव दिख रहा है, क्‍योंकि रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा लगातार नीतीश कुमार के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं. उन्‍होंने इसी सोमवार को विपक्षी नेता शरद यादव से मुलाकात भी की, जिसके बाद राजग के घटक जदयू ने भाजपा से कहा था कि वह केंद्र और राज्य की गठबंधन सरकारों के खिलाफ कुशवाहा के अभियान का ‘‘संज्ञान ले.’’ कुशवाहा की शरद यादव से इस मुलाकात के बाद...

नीतीश से उठा समाज का भरोसा, उपेंद्र कुशवाहा जीत का अंतिम विकल्‍प: जितेंद्र नाथ

    नई दिल्‍ली:  राजनैतिक महात्‍वाकांक्षाओं के चलते बिहार में एनडीए के दो प्रमुख घटक दल आमने-सामने आ खड़े हुए हैं. आलम यह है कि एनडीए में शामिल राष्‍ट्रीय लोक समता पार्टी ने मुख्‍यमंत्रीनीतीश कुमार के खिलाफ सीधे तौर पर मोर्चा खोल दिया है. राष्‍ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रदेश उपाध्‍यक्ष और प्रवक्‍ता जितेंद्र नाथ ने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा है कि बिहार का धानुक, कुर्मी और कुशवाहा समाज अपनी उपेक्षा से बेहद नाराज है. आगामी लोक सभा चुनावों में मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार को चेहरा बनाकर बिहार में चुनाव लड़ा जाता है तो एनडीए को बड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. उन्‍होंने कहा कि मौजूदा हालात में उपेंद्र कुशवाहा ही ऐसे नेता हैं, जो सभी वर्गों को साथ में लेकर बिहार में एनडीए को बड़ी जीत दिला सकते हैं. कुशवाहा सम्‍मेलन में दिखा मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार का डर राष्‍ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रदेश उपाध्‍यक्ष और प्रवक्‍ता जितेंद्र नाथ ने जी-डिजिटल से बातचीत में कहा कि मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार इस बात से बखूबी वाकिफ हैं कि कुर्मी, धानुक और कुशवाहा समाज उनसे बेहद नाराज है. इसका...

बिहार में महिलाओं को यौन शोषण से बचाने के लिए अब तैनात किए जाएंगे ट्रांसजेंडर गार्ड

नई दिल्ली:  बिहार में बेसहारा महिलाओं को किसी संकट से बचाने के लिए बनाए गए अल्पावास गृह ही उनके लिए संकट का कारण बन गए हैं. बिहार सरकार ने अल्पावास गृह में यौन शोषण की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए नया फैसला किया है. अब अल्पावास गृहों में ट्रांसजेंडर सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे. सरकार द्वारा विभिन्न कारणों से घरों से भटकी महिलाओं एवं लड़कियों को आश्रय देने के लिए अल्पवास गृह का निर्माण कराया गया है. पिछले दिनों मुजफ्फरपुर के अल्पावास गृह में देह व्यापार का बड़ा मामला सामने आया था, जिसमें स्टाफ सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया. इसके बाद छपरा में अल्पावास गृह में एक विक्षिप्त महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद सनसनी फैल गई. इस मामले में भी दो लोगों के गिरफ्तार किया गया. राज्य समाचार पत्र  इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार  अल्पावास गृह में यौन शोषण की खबरे आने के बाद बिहार सरकार ने ट्रांसजेंडर लोगों को सुरक्षा कर्मचारी के रूप में तैनात करने का फैसला किया है. ये फैसला टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (टीआईएसएस) की एक रिपोर्ट के बाद किया गया, जिनमें इन अल्पावासों का सोशल ऑडिट करान...

तेजस्वी यादव हुए 'लापता', 5 जुलाई से नहीं है कोई खोज-खबर, बिहार में मचा सियासी बवाल

पटना (आशुतोष चंद्रा)  :  नेता प्रतिपक्ष एवं बिहार के पूर्व उप मुख्‍यमंत्री तेजस्वी यादव की बीते 5 जुलाई से कोई खोज खबर नहीं है. पिछली बार 5 जुलाई को तेजस्वी यादव को आरजेडी के स्थापना दिवस कार्यक्रम में देखा गया था. उसके बाद से तेजस्वी यादव सियासी गलियारे में नजर नहीं आए. हालांकि ट्विटर पर तेजस्वी यादव सक्रिय हैं, लेकिन उनका दीदार आरजेडी के कार्यकर्ताओं और उनके विरोधियों को नहीं हो रहा. सियासी गलियारों में चर्चा, कहींं विदेश तो नहीं गए तेजस्‍वी  तेजस्वी यादव  की गैरमौजूदगी बिहार के सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है. चर्चा इस बात की है कि तेजस्वी विदेश दौरे पर गए हुए है, लेकिन तेजस्वी का विदेश दौरा किस मकसद से है, इसका खुलासा न तो तेजस्वी यादव के करीबी कर रहे हैं और न ही खुद तेजस्वी की ओर से किया गया है. जेडीयू ने तेजस्वी यादव की गैर मौजूदगी को सियासी मुद्दा बना लिया है. जेडीयू ने खोला मोर्चा जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव को विदेश दौरे के मकसद का खुलासा करने को कहा है. नीरज कुमार ने कहा है कि तेजस्वी को ये बत...

2015 के बाद पहली बार बिहार आ रहे हैं अमित शाह, समझें इस दौरे का पूरा सियासी गणित

पटना:  भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)  के अध्यक्ष  अमित शाह  गुरुवार(12 जुलाई) को बिहार के राजधानी पटना पहुंचने वाले हैं. शाह के बिहार दौरे के दौरान मुख्यमंत्री और जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार से सुबह के नाश्ते और रात्रि भोज में उनकी मुलाकात तय है. इन दोनों नेताओं के मुलाकात को बिहार की राजनीति के लिए अहम माना जा रहा है. बिहार में सरकार बनने के बाद पहली बार आएंगे अमित शाह संभवना व्यक्त की जा रही है कि बीजेपी के सत्ता में वापसी के बाद शाह की इस बिहार यात्रा के दौरान न केवल नीतीश के जद (यू) से सीट बंटवारे पर चर्चा होगी बल्कि लोकसभा चुनाव की रणनीतियों पर भी बातचीत होने की उम्मीद है. ऐसे में शाह के इस दौरे पर न केवल बिहार के सत्ता पक्ष के नेताओं की नजर है बल्कि विपक्ष भी इन नेताओं के मुलाकात पर पैनी निगाह रखे हुए है. वर्ष 2015 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव के बाद शाह की यह पहली बिहार यात्रा है. हालांकि, तब और आज के समय में काफी बदलाव आ गया है. उस समय जद (यू) बीजेपी से अलग महागठबंधन में था लेकिन अब बीजेपी के साथ सरकार में है. जदयू अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने की दे चुकी है धमकी वैसे, इ...