Skip to main content

बिहार: पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के घर कूर्की की कार्रवाई शुरू, अब तक नहीं किया सरेंडर

आज पुलिस ने मंजू वर्मा पर कूर्की की कार्रवाई शुरू कर चुकी है. कूर्की करने के लिए एसपी अवकाश कुमार के नेतृत्व में काफी संख्या में पुलिस बल पहुंची है.


बेगूसराय: आर्म्स एक्ट मामले में बिहार सरकार की पूर्व मंत्री मंजू वर्मा पिछले कई महीनों से फरार चल रही है. इसी मामले में आज पुलिस ने मंजू वर्मा के घर पर कूर्की की कार्रवाई शुरू की है. कूर्की करने के लिए एसपी अवकाश कुमार के नेतृत्व में काफी संख्या में पुलिस बल पहुंची है.

मंजू वर्मा

साथ ही आपको बता दें कि कई थानों की पुलिस, कई डीएसपी और पुलिस बल मंजू वर्मा के श्रीपुर अर्जुन टोला स्थित घर पर पहुंची कुर्की की कार्रवाई शुरू की है. इसके पहले आज ही पुलिस ने मंजू वर्मा के बेगूसराय स्थित आवास पर ढोल नगाड़े बजाकर उनके घर पर इश्तेहार चिपकाया है.




यह इश्तेहार आर्म्स एक्ट मामले में चिपकाया गया है. साथ ही आपको बता दें कि गुरुवार को उन्हें जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. वहीं, डीजीपी केएस द्विवेदी ने दावा किया है कि पुलिस आम अपराधी की तरह मंजू वर्मा की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है. उन्होंने कहा कि हम कोर्ट के आदेश के बिना छापेमारी कर रहे हैं. मंजू वर्मा के खिलाफ मंझौल अनुमंडल न्यायालय से इस्तेहार व कुर्की वारंट का आदेश शुक्रवार को दिया गया था.

आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा था, 'हम आश्चर्यचकित हैं कि एक महीने से भी अधिक समय हो गया और पुलिस पूर्व मंत्री के बारे में पता नहीं लगा पाई.' सुप्रीम कोर्ट ने डीजीपी और मुख्‍य सचिव को 27 नवंबर को उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं. सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि डीजीपी और मुख्‍य सचिव स्‍पष्‍टीकरण दें कि उन्‍होंने मंजू वर्मा को अभी तक गिरफ्तार क्‍यों नहीं किया है.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पुलिस ने हलफनामे में कहा है कि वह मंजू वर्मा तो नहीं पकड़ पा रही है. जबकि वह आर्म्‍स एक्‍ट में वांटेड है और मुजफ्फरपुर शेल्‍टर होम मामले में मुख्‍य आरोपी की करीबी भी हैं. इसके साथ ही मुख्‍य सचिव से भी बिहार के अन्‍य शेल्‍टर होम की जांच नहीं कराने पर जवाब मांगा है.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...