रांची: झारखंड में सामूहिक आत्महत्या की दूसरी घटना सामने आई है. यह मामला कांके थाना इलाके के रसंडे का है, जहां एक ही परिवार के 7 लोगों ने आत्महत्या कर ली है. इस घटना से आसपास के लोग भी सकते हैं कि आखिरकार ऐसा क्या हो गया कि एक ही परिवार के 7 लोगों ने एक साथ खुदकुशी कर ली? परिवार एक महीने पहले ही यहां शिफ्ट हुआ था मौके पर पुलिस भी पहुंच चुकी है और जांच में जुटी हुई है. मिली जानकारी के अनुसार यह आर्मी से रिटायर्ड शख्स का परिवार है. पुलिस फिलहाल पड़ोसियों से भी पूछताछ में लगी हुई है. अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, यह भागलपुर के दीपक झा का परिवार है और इस घर में परिवार एक महीने पहले शिफ्ट हुआ था. कुछ दिन पहले परिवार में बच्चे का जन्मदिन भी बेहद धूमधाम से मनाया गया था.. लेकिन फिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि एक ही साथ इतने सारे लोगों ने सुसाइड कर ली ये किसी को समझ नहीं आ रहा है. ऐसे खुला मामला पड़ोसियों का कहना है कि रात में भी सभी नजर आए थे और किसी तरह के झगड़े की आवाज नहीं सुनाई दी थी. एसएसपी ने भी मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सात लोगों ने खुदकुशी की है. मृतक...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.