तेलंगाना में इस बार विपक्षी कांग्रेस और टीडीपी गठबंधन के माध्यम से टीआरएस को चुनावी चुनौती दे रहे हैं. हैदराबाद: सात दिसंबर को तेलंगाना में होने जा रहे विधानसभा चुनावों के मद्देनजर प्रत्याशी वोटरों को रिझाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. इस कड़ी में मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली सत्ताधारी टीआरएस पार्टी ने अनोखी मुहिम शुरू की है. इसके तहत पार्टी के कई बड़े नेता डोर टू डोर अभियान के तहत मेहनतकश आम लोगों की मदद के लिए कुछ करते नजर आ रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भूपालपल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे टीआरएस नेता और पूर्व स्पीकर एस मधुसूदन चारी को नाई की दुकान पर एक कस्टमर की हजामत बनाते देखा गया. उसके बाद जब वह आगे बढ़े तो एक झोपड़ी के बाहर देखा कि एक बुजुर्ग व्यक्ति लंच करने जा रहे हैं तो वह उनको अपने हाथों से खाना खिलाने लगे. तेलंगाना में इस बार विपक्षी कांग्रेस और टीडीपी गठबंधन के माध्यम से टीआरएस को चुनावी चुनौती दे रहे हैं. सो, ये गठबंधन भी जनता की सेवा में पीछे नहीं दिखना चाहता. लिहाजा तेलंगाना यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार यादव हैदराबाद में सड़क ...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.