Skip to main content

वोटरों को रिझाने के लिए प्रत्‍याशी बना रहे हजामत, खिला रहे डोसा

तेलंगाना में इस बार विपक्षी कांग्रेस और टीडीपी गठबंधन के माध्‍यम से टीआरएस को चुनावी चुनौती दे रहे हैं.

हैदराबाद: सात दिसंबर को तेलंगाना में होने जा रहे विधानसभा चुनावों के मद्देनजर प्रत्‍याशी वोटरों को रिझाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. इस कड़ी में मुख्‍यमंत्री के चंद्रशेखर राव के नेतृत्‍व वाली सत्‍ताधारी टीआरएस पार्टी ने अनोखी मुहिम शुरू की है. इसके तहत पार्टी के कई बड़े नेता डोर टू डोर अभियान के तहत मेहनतकश आम लोगों की मदद के लिए कुछ करते नजर आ रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भूपालपल्‍ली सीट से चुनाव लड़ रहे टीआरएस नेता और पूर्व स्‍पीकर एस मधुसूदन चारी को नाई की दुकान पर एक कस्‍टमर की हजामत बनाते देखा गया. उसके बाद जब वह आगे बढ़े तो एक झोपड़ी के बाहर देखा कि एक बुजुर्ग व्‍यक्ति लंच करने जा रहे हैं तो वह उनको अपने हाथों से खाना खिलाने लगे.

तेलंगाना में इस बार विपक्षी कांग्रेस और टीडीपी गठबंधन के माध्‍यम से टीआरएस को चुनावी चुनौती दे रहे हैं. सो, ये गठबंधन भी जनता की सेवा में पीछे नहीं दिखना चाहता. लिहाजा तेलंगाना यूथ  कांग्रेस अध्‍यक्ष अनिल कुमार यादव हैदराबाद में सड़क किनारे खड़े एक स्‍टॉल में डोसा बनाने वाले की मदद करते दिखाई दिए. इस तरह की फोटो वायरल होने के बाद कई अन्‍य प्रत्‍याशी भी प्रचार के इस तरह के तरीकों को अपना रहे हैं.

महबूबनगर से टीआरएस प्रत्‍याशी श्रीनिवास गौड़ तो इससे भी एक कदम आगे निकल गए. वह तो एक निर्माणाधीन इमारत के पास पहुंचे और वहां काम कर रहे मजदूरों की मदद करने लगे. उनको फावड़ा चलाते देखा गया. उसके बाद वह एक दूसरी जगह पर जाकर कपड़ों में प्रेस करने लगे. इसी तरह एक टेलर की दुकान में जाकर उसकी मदद करने लगे. इसी तरह कई अन्‍य टीआरएस प्रत्‍याशियों को कपड़ों में प्रेस करते देखा गया.

टीआरएस के 2 शीर्ष नेता कांग्रेस में शामिल
इस बीच तेलंगाना में सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) को सात दिसंबर को होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले झटका लगा है. पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं ने बीते दिनों कांग्रेस का हाथ थाम लिया. तेलंगाना राज्य सड़क विकास निगम (टीएसआरडीसी) के अध्यक्ष टी.नरसा रेड्डी और तेलंगाना विधान परिषद के सदस्य एस.रामुलू नाइक नई दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए.

इससे पहले टीआरएस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए नरसा रेड्डी को पार्टी से निलंबित कर दिया था. टीआरएस के संस्थापक सदस्यों में से एक रामुलू नाइक को भी इसी आधार पर पिछले सप्ताह पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...