राकेश त्रिवेदी, नई दिल्ली: अर्बन नक्सल मामले में पुणे पुलिस द्वारा पहले की गई गिरफ्तारियों के दौरान जब्त किए गए दस्तावेजों में से एक और सनसनीखेज बात सामने आई है. जो बताती है कि देश के खिलाफ नक्सलवादियों का यह अभियान किस कदर खतरनाक था. सूत्रों के मुताबिक ताजा दस्तावेज यह साबित करने के लिए काफी है कि यह माओवादियों का अब तक का सबसे बड़ा षड्यंत्र था. आपको बता दें कि जी मीडिया के हाथ जो जानकारी लगी है वह बताती है कि देश के खिलाफ साजिश रचते-रचते इन्होंने आतंकवादी संगठनों से भी हाथ मिलाने से गुरेज नहीं की. दस्तावेजों ने खोले नए राज सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ये जानकारी जब खुफिया एजेंसियों के साथ शेयर की गईं तो उनकी जांच में तमाम नई बातें सामने आईं. ये बातें चौंकाने वाली हैं कि भारत में रह रहे लोग ही कैसे भारत के खिलाफ षड्यंत्र रच रहे थे और देश के दुश्मनों से हाथ मिलाकर देश विरोधी गतिविधियां चला रहे थे. ये बातें आईं सामने - शीर्ष माओवादी नेताओं ने हाल ही में म्यांमार में एक मीटिंग आयोजित की थी, जहां उन्होंने अन्य प्रतिबंधित संगठनों के साथ रणनीतिक गठबंधन बनाए. - इस बैठक में प्रतिबंधित ...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.