Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Mohammed Shami

मोहम्मद शमी का हसीन जहां को दिया चेक हुआ बाउंस, कोर्ट ने भेज दिया समन

मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां का आरोप है कि शमी ने उनको मासिक खर्च के लिए दिए गए चेक का भुगतान रोक दिया जिसपर शमी को कोर्ट ने समन भेजा है. कोलकाता:   मोहम्मद शमी  की उनकी पत्नी  हसीन जहां  के साथ विवाद खत्म होता नहीं दिख रहा है. ताजा मामले में शमी के अदालत के फैसले के मुताबिक हसीन जहां को दिए जा रहे चेक के बाउंस होने को लेकर है. इस मामले के तहत कोलकाता की स्थानीय अदालत ने बुधवार को शमी को 15 जनवरी तक पेश होने के आदेश दिए हैं. अदालत ने शमी को उनकी पत्नी द्वारा दायर किए गए चेक बाउंस मामले में यह आदेश दिए हैं. अगर शमी ऐसा नहीं कर पाते हैं तो उनके खिलाफ वारंट भी जारी हो सकता है. शमी की पत्नी हसीन जहां ने खिलाड़ी के ऊपर 'द नेगोशिएबल इस्ट्रूमेंट एक्ट' के तहत केस दर्ज कराया है जिसके तहत उनका आरोप है कि शमी ने उनको मासिक खर्च के लिए दिए गए चेक का भुगतान रोक दिया था. शमी की पत्नी ने उनके ऊपर विवाहेतर संबंध रखने, घरेलू हिंसा के आरोप लगाए हैं. वकील भी हाजिर हो सकते हैं शमी की तरफ से शमी के वकील एसके सलीम रहमान ने कहा, "शमी को कोलकाता की मुख्य दंडाधिकारी की अदालत में पेश होने को कहा...

VIDEO : मॉडलिंग की दुनिया में लौटी मोहम्मद शमी की पत्नी, फोटोशूट से ढाया कहर

नई दिल्ली:  भारतीय क्रिकेटर  मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां विवादों के कारण पूरे साल चर्चा में रहे हैं, लेकिन इस बार शमी और हसीन अपने झगड़े नहीं बल्कि किसी दूसरी वजह से ही चर्चा में हैं. हसीन जहां ने इसी साल मार्च में मोहम्मद शमी पर मारपीट, रेप, हत्या की कोशिश, घरेलू हिंसा और मैच फिक्सिंग जैसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं. हालांकि, शमी इन सभी आरोपों से इनकार करते रहे हैं. हाल ही मे हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर आरोप लगाया कि ईद के बाद वह दूसरी शादी करने जा रहे हैं. इस पर शमी का कहना था कि अगर ऐसा है तो में जहां को अपनी शादी में जरूर बुलाऊंगा. मार्च में मोहम्मद शमी और हसीन जहां के बीच विवाद सामने आने के बाद से दोनों के बीच सार्वजिनक रूप से छींटकशी चलती आ रही है. इस झगड़े के बाद से शमी और हसीन दोनों अलग ही रह रहे हैं. हसीन ने मोहम्मद शमी से अपने गुजारे-भत्ते की मांग भी की थी, लेकिन अभी तक इस मामले में को फैसला नहीं हो पाया है, जिसकी वजह से अब हसीन जहां ने अपनी जिंदगी की एक नई शुरुआत करने के बारे में सोच लिया है. हसीन जहां ने शायद अब सोच लिया है कि मोहम्मद शमी की जिंदगी में उनकी वापसी संभव न...