नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज की 41वीं एजीएम में जियोफोन-2 को लेकर बड़ा ऐलानकिया गया था. इसमें सबसे खास बात थी कि जियोफोन-2 को पुराने फोन के बदले लिया जा सकेगा और इसके लिए महज 501 रुपए चुकाने होंगे. लेकिन, कन्फ्यूजन यही था कि मौजूदा #JioPhone नहीं, बल्कि कोई भी मौजूदा फीचर फोन चाहे वो किसी भी कंपनी का हो, उसे बदलकर नया जियोफोन-2 लिया जा सकता है. वहीं, मौजूदा जियो फोन यूजर्स के लिए भी यह खबर है कि उनके पुराने जियो फोन बेकार नहीं होंगे. बल्कि उन्हें नए जियोफोन-2 के सभी फीचर्स उनके पुराने हैंडसेट पर ही मिलेंगे. पुराने फोन में भी वॉट्सऐप, फेसबुक एनुअल जनरल मीटिंग के दौरान ऐलान किया गया था कि नए जियोफोन-2 के साथ वॉट्सऐप, फेसबुक और यूट्यूब जैसे ऐप की सुविधा मिलेगी. लेकिन, पुराने यूजर्स भी इसका फायदा उठा सकेंगे. पुराने जियो फोन पर भी नए फीचर्स मिलेंगे. मतलब यह कि पुराने जियो फोन पर यूजर्स वॉट्सऐप, फेसबुक और यूट्यूब का फायदा उठा सकेंगे. पुराने यूजर्स को फोन खुद 15 अगस्त के बाद अपडेट हो जाएगा. जिसके बाद वह इन फीचर्स का इस्तेमाल कर सकेंगे. कल से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन अगर आप जियो फोन यूजर्स नही...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.