Skip to main content

जियो फोन वालों के लिए सबसे बड़ी खबर, दूर हो जाएंगे सारे Confusion

नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज की 41वीं एजीएम में जियोफोन-2 को लेकर बड़ा ऐलानकिया गया था. इसमें सबसे खास बात थी कि जियोफोन-2 को पुराने फोन के बदले लिया जा सकेगा और इसके लिए महज 501 रुपए चुकाने होंगे. लेकिन, कन्फ्यूजन यही था कि मौजूदा #JioPhone नहीं, बल्कि कोई भी मौजूदा फीचर फोन चाहे वो किसी भी कंपनी का हो, उसे बदलकर नया जियोफोन-2 लिया जा सकता है. वहीं, मौजूदा जियो फोन यूजर्स के लिए भी यह खबर है कि उनके पुराने जियो फोन बेकार नहीं होंगे. बल्कि उन्हें नए जियोफोन-2 के सभी फीचर्स उनके पुराने हैंडसेट पर ही मिलेंगे.

पुराने फोन में भी वॉट्सऐप, फेसबुक
एनुअल जनरल मीटिंग के दौरान ऐलान किया गया था कि नए जियोफोन-2 के साथ वॉट्सऐप, फेसबुक और यूट्यूब जैसे ऐप की सुविधा मिलेगी. लेकिन, पुराने यूजर्स भी इसका फायदा उठा सकेंगे. पुराने जियो फोन पर भी नए फीचर्स मिलेंगे. मतलब यह कि पुराने जियो फोन पर यूजर्स वॉट्सऐप, फेसबुक और यूट्यूब का फायदा उठा सकेंगे. पुराने यूजर्स को फोन खुद 15 अगस्त के बाद अपडेट हो जाएगा. जिसके बाद वह इन फीचर्स का इस्तेमाल कर सकेंगे.

कल से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
अगर आप जियो फोन यूजर्स नहीं हैं और किसी भी कंपनी का फीचर फोन चलाते हैं तो आपको महज 501 रुपए में एक्सचेंज के साथ जियोफोन मिल सकेगा. हालांकि, यह मौजूदा जियोफोन ही होगा. लेकिन, इसमें वॉट्सऐप, फेसबुक और यूट्यूब फीचर मिलेंगे. यह फोन खुद 15 अगस्त को ऑफिशियल लॉन्च के बाद अपडेट हो जाएगा. जियो फोन के लिए कल से मॉनसून हंगामा ऑफर यानी महज 501 रुपए में एक्सचेंज के साथ जियो फोन आज शाम 5 बजे से मिलेगा.

क्या है कन्फ्यूजन
मॉनसून हंगामा ऑफर के तहत 501 रुपए में आप कोई भी फीचर फोन बदलकर जियोफोन ले सकते हैं. इसके लिए आपको जियोफोन की 1500 रुपए (रिफंडेबल) कीमत नहीं चुकानी होगी. जबकि नॉन जियो यूजर्स के लिए अब भी यह फोन 1500 रुपए में ही मिलेगा. वहीं, नया जियोफोन-2 की कीमत 2999 रुपए है, जो 15 अगस्त के बाद ही उपलब्ध होगा. मॉनसून हंगामा के तहत फीचर्स  15 अगस्त से अपडेट हो जाएंगे. मतलब यह कि आपको जियोफोन में ये तीनों फीचर्स 15 अगस्त के बाद से ही इस्तेमाल के लिए मिलेंगे.

15 अगस्त को लेकर कन्फ्यूजन
एजीएम में जो ऐलान किए गए थे, उनसे मोबाइल यूजर्स के बीच यह कन्फ्यूजन था कि 15 अगस्त से नया जियोफोन-2 लेने के लिए उन्हें रजिस्ट्रेशन कराना होगा. लेकिन, ऐसा नहीं है. जियोफोन-2 15 अगस्त के बाद ही उपलब्ध होगा. लेकिन, सिर्फ वॉट्सऐप, फेसबुक और यूट्यूब की जियोफोन में उपलब्धता ही 15 अगस्त से फोन में मिलेगी. आज से आप मौजूदा जियो फोन ले सकते हैं. जिसमें 15 अगस्त से ये तीनो फीचर्स मिलेंगे.

अभी बीटा टेस्टिंग में है फीचर्स
मौजूदा जियोफोन में फेसबुक, वॉट्सऐप और यूट्यूब ऐप की टेस्टिंग चल रही है. फिलहाल, यह बीटा टेस्टिंग में है. लेकिन, पुराने यूजर्स और नए यूजर्स को अपने फोन में ये तीन फीचर्स अपडेट कराने के लिए 20 जुलाई शाम 5 बजे से ही रजिस्ट्रेशन कराने होंगे. इसके बाद 15 अगस्त को आपका मौजूदा जियो फोन ही अपडेट हो जाएगा और आप वॉट्सऐप, फेसबुक, यूट्यूब का इस्तेमाल कर सकेंगे.

फीचर फोन में गूगल असिस्टेंट
जियोफोन में वॉयस कमांड के दो ऑप्शन हैं. पहला जियो का इन्बिल्ट वॉयस कमांड, जिसके जरिए आप कोई ऐप्लीकेशन शुरू कर सकते हैं. इसके अलावा गूगल असिस्टेंट की मदद से भी ऐप शुरू की जा सकती है. गूगल असिस्टेंट को भी आपको वॉयस कमांड देनी होगी.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...