Skip to main content

Posts

Showing posts with the label salman khan

Bigg Boss 12: शिवाशीष के बाद आया जसलीन का नंबर, इस तरह बेघर होने से बच गईं

शिवाशीष को उनके गलत व्यवहार और नियमों को तोड़ने के लिए बिग बॉस के घर से बाहर कर दिया गया है. नई दिल्ली:  'बिग बॉस 12'  में वीकेंड के वार पर घर में कोरियोग्राफर फराह खान आईं. सभी कंटेस्टेंट उनको देखकर काफी खुश होते हैं. वह घरवालों को एक टास्क देती हैं. इसी बीच कुछ ऐसा होता है कि दीपिका कक्कड़ गुस्से में लाल हो जाती हैं और रोने लगती हैं. एपिसोड की शुरुआत में शो के होस्ट सलमान खान वीकेंड के वार पर फराह खान का स्वागत करते हैं. कोरियोग्राफर फराह घरवालों को एक टास्क देती हैं. इसमें घर में बने एक पेड़ पर गलत काम लिखे होते हैं. इनमें जो भी गलत काम जो घरवाला करता है उसको फराह एक सजा देती हैं. दीपक-सोमी का डांस फराह खान कंटेस्टेंट दीपक से सोमी के साथ शाहरुख-काजोल स्टारर फिल्म 'दिलवाले' के गाने 'गेरुआ' पर डांस करने को कहती हैं. इसके बाद रोहित और दीपक एक साथ डांस करवाया जाता है. मजाक में फराह, श्रीसंत को घर के दरवाजे की चाबी भी थमा देती हैं ताकि वह आसानी से बाहर जा सकें. दरअसल, श्रीसंत बात-बात पर नाराज होकर घर से बाहर जाने की धमकी देते रहते हैं. MediaCard--medi...

दीपिका पादुकोणDeepika PadukoneRanveer SinghKonkaniरणवीर सिंह

हालांकि इस बॉर्डर के तैयार होने की खबरें पहले भी सामने आई हैं लेकिन अब सलमान खान ने सोशल मीडिया अकाउंट से इस बॉर्डर के गेट पर खड़े होकर एक तस्वीर शेयर की है नई दिल्ली:  बॉलीवुड में बड़े-बड़े और भव्य सेट्स बनाने का पुराना रिवाज है, लेकिन अब सलमान खान ने तो फिल्म 'भारत' की शूटिंग के लिए  अटारी-बाघा बॉर्डर  की बना डाली है. हालांकि इस बॉर्डर के तैयार होने की खबरें पहले भी सामने आई हैं लेकिन अब सलमान खान ने सोशल मीडिया  अकाउंट से इस बॉर्डर के गेट पर खड़े होकर एक तस्वीर शेयर की है. तस्वीर देखकर आप भी अंदाजा नहीं लगा पाएंगे कि यह असली बाघा बॉर्डर है या नहीं. इस तस्वीर को फिल्म के  डायरेक्टर अली अब्बास जफर  ने भी सलमान की इस तस्वीर को अपने ऑफीशियल सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया है. हालांकि तस्वीर में सलमान का बैक लुक नजर आ रहा है. उनके साथ इस सीन में फिल्म की एक्ट्रेस दिशा पटानी भी नजर आ रही हैं. फोटो साभार: INSTAGRAM@beingsalmankhan बता दें कि पंजाब के अमृतसर में भारत-पाकिस्तान की सीमा पर अटारी-बाघा बॉर्डर देश-दुनिया में फेमस है. पंजाब के ही लुधियाना से 20 किमी दूर बल्लोवाल गांव में ह...

वायरल है सलमान की रेस 3 का ये स्पूफ वीडियो, 1 दिन में 15 लाख व्यू

सलमान खान की फिल्म रेस-3 रिलीज हो चुकी है. सलमान के फैन सोशल मीडिया पर इसे शानदार रिस्पॉन्स भी दे रहे हैं. फिल्म की रिलीज से पहले इस पर काफी मीम्स बने थे. अब स्पूफ वीडियो भी सामने आ रहे हैं. "छोटू की रेस-3" नाम का एक वीडियो यूट्यूब की ट्रेंडिंग में है. ये वीडियो 13 जून को पब्लिश किया गया था, जो एक दिन के अंदर करीब 15 लाख से ज्यादा बार देखा गया है .  32 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद भी किया है. क्या है वीडियो में? स्पूफ वीडियो में सलमान खान और बॉबी देओल के शर्टलेस सीन के अलावा अन्य तमाम सीन हैं जिन्हें सलमान खान की फिल्म रेस-3 के ट्रेलर से प्रेरित होकर बनाया गया है. लेकिन इसे सीरियस की बजाए फनी बनाने की कोशिश की गई है. स्पूफ वीडियो को JKK Entertainment नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है. इसे खूब शेयर किया जा रहा है. वीडियो में हेलिकॉप्टर के पंक्चर होने और सड़क पर बच्चों की तरह टायर दौड़ाने के सीन से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसे किस तरह से फनी बनाया गया है. वीडियो करीब 12 मिनट 44 सेकंड का है. एक बौने कलाकार ने रेस 3 के कैरेक्टर "सिकंदर" का हास्यास्पद किरदार ...

'रेस 3' के ये 7 डायलॉग बन सकती है फिल्म देखने की वजह

नई दिल्ली:  बॉलीवुड एक्टर सलमान खान, बॉबी देओल, साकिब सलीम, अनिल कपूर और एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज और डेजी शाह की  फिल्म 'रेस 3' आज (शुक्रवार) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है.  सस्पेंस थ्रिलर 'रेस 3' का निर्देशन कर रहे रेमो डिसूजा का कहना है कि 'रेस 3' से पहले की दो फिल्मों में सैफ ने अच्छा काम किया है, लेकिन इस बार दर्शकों को सलमान का तड़का देखने को मिलेगा और मैं पक्के तौर पर कह सकता हूं कि सलमान के स्टंट के सामने लोग सैफ को भूल जाएंगे. फिल्म 'रेस 3' में कई दमदार डायलॉग हैं, जो फिल्म की कहानी में जान लाने के लिए काफी है. तो आइए, डालते हैं फिल्म के उन डायलॉग पर नजर जो काफी दमदार है. ये रेस जिंदगी की रेस है, किसी की जिंदगी लेकर ही खत्म होगी. परिवार के लिए अगर किसी की जान भी लेनी पड़े, तब भी हम पीछे नहीं हटेंगे. गुस्से में लिया हुआ डिसीजन हमेशा नुकसान पहुंचाता है. इसलिए पहले मैंने डिसीजन लिया. एंड नाऊ, आई एम गेटिंग एंग्री... वैरी एंग्री. तुम्हारा यकीन कैसे तोड़ सकती हूं. वैसे भी वादे और इरादे की बड़ी पक्की हूं मैं. हमारे बिजनेस पर कोई नजर डाले, वो हमें बर...

सिर्फ 5 प्वाइंट्स में जानिए क्यों देखें सलमान खान की फिल्म 'RACE 3'

नई दिल्ली:  बॉलीवुड एक्टर सलमान खान, बॉबी देओल, साकिब सलीम,  अनिल कपूर और एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज और डेजी शाह की फिल्म 'रेस 3'  आज (शुक्रवार) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. 'रेस' फ्रेंचाइजी की पहली 2 फिल्मों में सैफ अली खान लीड रोल में थे लेकिन 'रेस 3' में पहली बार सलमान खान नजर आ रहे हैं. बात दें, सलमान खान फिल्म्स और रमेश तौरानी द्वारा निर्मित इस फिल्म को टिप्स फिल्म्स के बैनर तहत बनाया गया है. तो आइए, सिर्फ 5 प्वाइंट्स में जानते हैं कि आखिर हमें फिल्म 'रेस 3' क्यों देखनी चाहिए? 1. फिल्म में है जबरदस्त एक्शन: सस्पेंस थ्रिलर 'रेस 3' का निर्देशन कर रहे रेमो डिसूजा का कहना है कि 'रेस 3' से पहले की दो फिल्मों में सैफ ने अच्छा काम किया है, लेकिन इस बार दर्शकों को सलमान का तड़का देखने को मिलेगा और मैं पक्के तौर पर कह सकता हूं कि सलमान के स्टंट के सामने लोग सैफ को भूल जाएंगे. 2. फिल्म के गाने: 'रेस' फ्रेंचाइजी की पहली 2 फिल्मों में सभी गाने जबरदस्त हिट रहे हैं और इस बार भी 'रेस 3' में सारे गाने लोगों को बेहद पसंद आ रहे हैं....

इस गैंगस्टर की थी सलमान को मारने की तैयारी, यह था प्लान

  1   /   12 हरियाणा STF ने बॉलीवुड स्टार सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाले माफिया लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर संपत नेहरा को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जब शूटर से पूछताछ की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ. पुलिस ने बताया कि संपत नेहरा ने सलमान खान की हत्या की काफी तैयारियां कर ली थीं.   2   /   12 पुलिस के मुताबिक, 28 वर्षीय शूटर संपत नेहरा काफी समय से सलमान की गतिविधि‍यों पर नजर रखे हुए था. ये गैंगस्टर सलमान को मारने की प्लानिंग के मुताबिक मुंबई में सलमान की दिनचर्या और उनके बॉडीगार्ड्स के बारे में भी जानकारी जुटा चुका था. 3   /   12 पुलिस ने बताया कि संपत नेहरा ने 2 दिन तक मुंबई में रहकर सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट की रेकी की. सलमान अपने घर की जिस गैलरी में खड़े होकर अपने फैंस से इंटरैक्ट करते हैं, उसकी फोटो भी खींची थी. 4   /   12 दरअसल संपत उस गैलरी और जहां उनके फैंस उन्हें देखने के लिए खड़े होते हैं, उसके बीच की दूरी नाप रहा था कि जब सलमान उस गैलरी में खड़े हों तो उनकी हत्या के लिए किस हथियार का इस्तेमाल किया जा सकता है. ...

सलमान खान ने शेयर की धर्मेंद्र और बॉबी के साथ अपनी तस्वीर, पढ़िए कैप्शन में क्या लिखा

नई दिल्ली:   ईद पर अपनी फिल्म 'रेस-3' की रिलीज की तैयारी  कर रहे अभिनेता सलमान खान ने दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और उनके बेटे व फिल्म के सह-कलाकार बॉबी देओल के साथ एक तस्वीर पोस्ट की. सलमान ने शुक्रवार को ट्विटर पर गुजरे जमाने के अभिनेता के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "हमारे धरमजी, हमारे धरमजी हैं. चलो इस खास मामले में आपके धरमजी भी हैं." द्वारा फिल्म में बोली गई इस लाइन 'हमारा बिजनेस हमारा बिजनेस है' से प्रेरित है. 'रेस' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म 'रेस-3' में जैकलीन फर्नाडिज, अनिल कपूर, साकिब सलीम और फ्रेडी दारूवाला भी हैं. रेमो डिसूजा निर्देशित और सलमान खान फिल्म्स व टिप्स फिल्म्स निर्मित यह फिल्म 15 जून को रिलीज होगी. आपको बता दें कि लंबे समय बाद बॉलीवुड में फिर से स्‍टाइलिश लुक लेकर आ रहे बॉबी देओल भी इस फिल्म में आपको नजर आने वाले हैं. गौरतलब है कि 'रेस' फ्रेंचाइजी की पहली 2 फिल्मों में सैफ अली खान लीडिंग रोल में थे लेकिन 'रेस 3' में पहली बार सलमान खान नजर आ रहे हैं और फैन्स पहले ही सलमान खान की इस फिल्म के लिए काफी ए...

अरबाज खान ने कबूली सट्टेबाजी की बात, बोले- इससे काफी नुकसान हुआ : सूत्र

नई दिल्ली:  बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के भाई  अरबाज  ने पुलिस पूछताछ में आईपीएल में सट्टेबाजी की बात कबूल कर ली है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अरबाज खान ने अपना अपराध कबूल कर लिया है. अरबाज ने यह भी कबूल किया है कि वह सट्टेबाज सोनू जालान को भी जानते हैं. साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि सट्टेबाजी की इसी आदत की वजह से उन्हें काफी नुकसान भी हुआ है. सूत्रों का कहना है कि मलाइका अरोड़ा और अरबाज के अलग होने की वजह भी उनकी सट्टेबाजी है. अभिनेता सट्टेबाजी के चलते काफी पैसा हार चुके थे और नुकसान में थे. इसी वजह से मलाइका ने उनसे अलग होने का फैसला ले लिया. बता दें कि अभिनेता-प्रोड्यूसर अरबाज खान को ठाणे पुलिस ने आईपीएल सट्टेबाजी के केस में समन भेजा था. अरबाज बॉडीगार्ड शेरा के साथ शनिवार सुबह पुलिस स्टेशन पहुंचे थे. पुलिस के सामने पेश होने से पहले अरबाज सलमान खान से मिलने उनके घर भी पहुंचे थे. पुलिस ने इस मामले में आरोपी बुकी सोनू जालान को अरेस्ट किया था. उसने पूछताछ में अरबाज खान का नाम लिया था. पूछताछ में अरबाज ने खुलासा किया कि वह, छह बार सट्टेबाजी कर चुके हैं. अरबाज ने यह भी कबूल...

सट्टेबाजी मामले में ठाणे क्राइम ब्रांच पहुंचे अरबाज खान, साथ दिखे शेरा

आईपीएल सट्टेबाजी में बॉलीवुड अभिनेता और निर्माता अरबाज खान का नाम आने के बाद उनसे ठाणे के क्राइम ब्रांच ऑफिस में पूछताछ शुरू हो गई है. अरबाज अपने भाई सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के साथ करीब 11 बजे पेशी के लिए पहुंचे हैं. इससे पहले ठाणे पुलिस की एंटी एक्टॉर्सन सेल ने शुक्रवार को उन्हें समन किया था. पुलिस अब अरबाज का बयान दर्ज कर सट्टेबाजी रैकेट से उनके लिंक के बारे में पड़ताल करेगी. पुलिस को इंटरनेशनल बुकी सोनू जालान के साथ अरबाज की तस्वीरें मिली थीं. जानकारी के मुताबिक अरबाज ने इस साल आईपीएल में 2 करोड़ 80 लाख रुपये का सट्टा लगाया था. बताया जा रहा कि उन्हें इस साल काफी नुकसान हुआ है. अरबाज ने पिछले साल 40 लाख रुपये का सट्टा लगाया था. MediaCard--mediaForward cards-multimedia customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> पेशी से पहले अरबाज खान ने बड़े भाई सलमान खान से मुलाकात की है. माना जा रहा है कि सलमान की लीगल टीम इस केस में उनकी मदद करेगी. पुलिस को शक है कि सोनू जालान के रैकेट के जरिए अरबाज खान ने आईपीएल मैच...

IPL सट्टेबाजी मामला: क्या सलमान को इन सबके बारे में मालूम है? पुलिस पूछेगी अरबाज से ये 17 सवाल

नई दिल्‍ली/मुंबई :  आईपीएल में कथित तौर पर सट्टेबाजी के सिलसिले में ठाणे पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता और फिल्म निर्माता अरबाज खान को आज पूछताछ के लिए बुलाया है. इसके लिए उन्‍हें शनिवार को नोटिस जारी किया गया था. दरअसल, ठाणे पुलिस की अपराध शाखा के अवैध वसूली निरोधक प्रकोष्ठ (एईसी) ने 15 मई को गिरोह का भंडाफोड़ किया था और मुंबई में सोनू जालान उर्फ सोनू मलाड सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया था. जांच के दौरान जालान और अरबाज के बीच ‘‘संबंधों’’ का पता चला था, जिसके बाद उन्‍हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है. जालान को देश के शीर्ष सटोरियों में गिना जाता है. अरबाज  से पूछताछ के लिए ठाणे पुलिस ने सवालों की लिस्ट तैयार की है. उनसे चार पुलिस अधिकारी पूछताछ करेंगे. जानकारी के अनुसार, पहले सिर्फ अरबाज से पूछताछ की जाएगी. फिर उसका सोनू से आमना-सामना कराया जाएगा. पूछताछ के दौरान अरबाज से ये सवाल पूछे जाएंगे... 1. आपकी और सोनू की दोस्ती कितनी पुरानी है? 2. पहली बार सोनू से कब मुलाकात हुई? 3. आप सोनू से कितने बार मिल चुके हैं और जब मुलाकात होती तो क्या वहां पर और भी लोग होते थे? 4. सोनू का बालीवुड में और किस-क...