Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Prime Minister

अगले सप्ताह सिंगापुर में PM मोदी और अमेरिकी उप-राष्ट्रपति पेंस की होगी मुलाकात

वॉशिंगटन:  अमेरिकी उप-राष्ट्रपति माइक पेंस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते सिंगापुर में मिलने वाले हैं, जिस दौरान वो भारत-अमेरिका के बीच रक्षा सहयोग एवं द्विपक्षीय संबंधों को लेकर आपस में बातचीत करेंगे. व्हाइट हाउस ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि भारत-प्रशांत क्षेत्र में भारत की भूमिका के लिए संभावनाएं अनंत हैं. ट्रंप प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान वहां उपस्थित विदेशी पत्रकारों को बताया, ‘‘वे (भारत के पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी उप-राष्ट्रपति माइक पेंस) द्विपक्षीय संबंधों और रक्षा सहयोग को लेकर व्यापक संदर्भ में चर्चा करेंगे. मैं यह नहीं कह सकता कि इस बार वे व्यापारिक (संबंधों पर) बातें करेंगे कि नहीं.’’ मोदी और पेंस अगले हफ्ते सिंगापुर में होने जा रहे आसियान शिखर सम्मेलन एवं पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के दौरान मिलेंगे. पेंस इस सप्ताह के अंत में चार देशों की एशिया यात्रा पर रवाना होंगे. इसके तहत वह जापान, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर और पापुआ न्यू गिनी जाएंगे. सिंगापुर में आयोजित आसियान शिखर सम्मेलन एवं पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन और पापु...

जब अटल बिहारी वाजपेयी की मुस्‍कुराती तस्‍वीर को ट्वीट करते हुए PM मोदी बोले- 'मेरे अटल जी'

नई दिल्ली:  गुरुवार की शाम 5 बजकर 5 मिनट में दुनिया को अलविदा कह जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जाने से देश रो रहा है. उनका पार्थिव शरीर उनके सरकारी आवास 6ए, कृष्‍ण्‍ा मेनन मार्ग से बीजेपी मुख्‍यालय के लिए रवाना हो चुका है. गार्ड ऑफ ऑनर के साथ रवाना हुए उनके काफिले में आम जनता के साथ ही देश की तमाम बड़ी हस्तियां भी शामिल हैं.  पीएम मोदी और बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह पार्टी मुख्‍यालय पहुंच चुके हैं. अटल जी के हमेशा के लिए अलविदा कह जाने से आहत पीएम मोदी ने उनके पार्थिव शरीर के बीजेपी मुख्‍यालय रवाना होने के पहले उनकी एक फोटो ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, 'मेरे अटल.' अटल जी को पिता तुल्य मानने वाले पीएम उनके जाने से दुखी हैं. गुरुवार शाम को उनके निधन की खबर आते ही पीएम ने लिखा कि मैं नि:शब्द हूं, शून्य में हूं, लेकिन भावनाओं का ज्वार उमड़ रहा है. हम सभी के श्रद्धेय अटल जी हमारे बीच नहीं रहे. अपने जीवन का प्रत्येक पल उन्होंने राष्ट्र को समर्पित कर दिया था. उनका जाना, एक युग का अंत है. बता दें कि शुक्रवार सुबह से ही अटल जी के सरकारी आवास पर उनके पार्थिव शरीर के अं...

छत्‍तीसगढ़ी में पीएम मोदी बोले- 'न्‍यू इंडिया का संकल्‍प आपके साथ से पूरा होगा'

भिलाई:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयंती स्‍टेडियम में मौजूद आम सभा को छत्‍तीसगढ़ी भाषा से संबोधित करते हुए अपने भाषण की शुरुआत की.  पीएम मोदी  ने यहां पर नया रायपुर स्मार्ट सिटी में इंट्रीग्रेटड कमांड सेंटर का उद्घाटन किया. इसके अलावा पीएम ने भिलाई स्टील प्लांट का भी दौरा किया. प्रधानमंत्री ने भिलाई में कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. पीएम मोदी  ने कहा कि दो महीने बाद फिर से आपसे मिलने का मौका मिला है. योजनाओं के लोकार्पण पर बोलते हुए पीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ के इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ा जा रहा है. पीएम ने कहा कि ये क्षेत्र मेरे लिए नया नहीं है. जब ये क्षेत्र मध्‍य प्रदेश का हिस्‍सा था तब मैं यहां टू व्‍हीलर पर आया था. मुझे आप लोगों ने इतना प्‍यार दिया कि पिछले 30 सालों में हर साल मेरा यहां आना हुआ. मैं यहां के प्‍यार और पवित्रता को महसूस किया है. स्टील ही नहीं बल्कि भिलाई ने जिंदगियां भी बनाई  भिलाई ने सिर्फ स्टील ही नहीं बनाया बल्कि जिंदगियां, समाज और देश भी बनाया है. भिलाई का ये आधुनिक और परिवर्तित स्टील प्लांट अब न्यू इंडिया की बुनियाद को भी स्टील जैसा मजबूत कर...