नई दिल्ली: गुरुवार की शाम 5 बजकर 5 मिनट में दुनिया को अलविदा कह जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जाने से देश रो रहा है. उनका पार्थिव शरीर उनके सरकारी आवास 6ए, कृष्ण्ा मेनन मार्ग से बीजेपी मुख्यालय के लिए रवाना हो चुका है. गार्ड ऑफ ऑनर के साथ रवाना हुए उनके काफिले में आम जनता के साथ ही देश की तमाम बड़ी हस्तियां भी शामिल हैं. पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पार्टी मुख्यालय पहुंच चुके हैं.
अटल जी के हमेशा के लिए अलविदा कह जाने से आहत पीएम मोदी ने उनके पार्थिव शरीर के बीजेपी मुख्यालय रवाना होने के पहले उनकी एक फोटो ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, 'मेरे अटल.' अटल जी को पिता तुल्य मानने वाले पीएम उनके जाने से दुखी हैं.

Comments
Post a Comment