Skip to main content

Posts

Showing posts with the label home buyers

घर खरीदारों के लिए बड़ी खुशखबरी, मोदी सरकार देगी अब ये 'बड़ा' तोहफा

नई दिल्ली:  मोदी सरकार घर खरीदारों के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आई है. सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घरों के साइज में बड़ा बदलाव किया है. मिडिल इनकम ग्रुप यानि एमआईजी-I और एमआईजी-II कैटेगरी में घरों का कार्पेट एरिया बढ़ा दिया गया है. एमआईजी-I में एरिया 120 वर्गमीटर से बढ़ाकर 160 वर्गमीटर कर दिया गया है. वहीं, एमआईजी-II में घरों का एरिया 150 वर्गमीटर से बढ़ाकर 200 वर्गमीटर कर दिया गया है. एमआईजी-I में सालाना 6 से 12 लाख तक कमाने वाले वालों को और एमआईजी-II में 12 से 18 लाख तक कमाने वालों को घर के लिए लोन मिलता है. मिलेगा सब्सिडी का भी फायदा सरकार का यह फैसला 1 जनवरी 2017 से प्रभावी होगा. मतलब यह कि अगर आपने 1 जनवरी 2017 के बाद मकान खरीदा है और बढ़े हुए कार्पेट एरिया में खरीदा है तो आपको प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी का भी फायदा मिलेगा. सरकार ने यह भी जानकारी दी है कि 11 जून तक 736 करोड़ रुपए की सब्सिडी लोगों दी जा चुकी है. मिडिल क्लास को सबसे ज्यादा फायदा इन बदलावों से मिडिल क्लास को अब सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा. गौरतलब है कि एमआईजी-I में 6-12 लाख रुपए कमाई वालों...