Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Naina Chautala

देवी लाल ने इनेलो को पाला-पोसा, लेकिन 15 लोग इसे दीमक की तरह खा रहे हैं: नैना चौटाला

    चंडीगढ़:  पारिवारिक कलह के बीच, हिसार के सांसद दुष्यंत चौटाला और उनके भाई दिग्विजय चौटाला द्वारा इनेलो से अपना निष्कासन स्वीकार करने से इंकार करने के एक दिन बाद उनकी मां और डबवाली से विधायक नैना चौटाला ने रविवार को अपने आलोचकों पर निशाना साधा. नैना ने कहा कि दिवंगत देवी लाल ने पार्टी को पाला-पोसा लेकिन, करीब '15 लोग' इसे दीमक की तरह खा रहे हैं. उन्होंने महिला समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा, ''ताऊ देवी लाल ने एक पौधा लगाया जो इनेलो बना, उन्होंने पूरी जिंदगी इसे पाला-पोसा लेकिन करीब 15 लोग इससे दीमक की तरह चिपक गये और इसे खा रहे हैं.'' उन्होंने कहा कि उनके दोनों बेटे दुष्यंत और दिग्विजय जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं लेकिन पार्टी में कुछ लोग हैं जो उनकी मेहनत से खुश नहीं हैं और उन्हें दरकिनार करने का प्रयास कर रहे हैं. नैना से कहा, ''मैं हैरान और दुखी हूं कि मेरे बच्चों पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाया गया है. उन्हें परेशान किया जा रहा है क्योंकि कुछ समर्थकों ने (इनेलो की एक रैली में) उनके समर्थन में नारेबाजी की. अगर कोई आपके स...