Skip to main content

Posts

Showing posts with the label ramzan

कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ फिर से शुरू होगा सुरक्षाबलों का ऑपरेशनः सूत्र

नई दिल्लीः  जम्मू कश्मीर में रमजान के दौरान  आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों के जिस ऑपरेशन  पर रोक लगाई गई थी सूत्रों के मुताबिक अब उसे आगे नहीं बढ़ाया जाएगा. सूत्रों के हवाले से खबर है सरकार ने सुरक्षाबलों की सलाह के बाद गृह मंत्रालय ने यह फैसला लिया है. इस फैसले के बाद से अब कश्मीर में सुरक्षाबलों को आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करने की छूट होगी. बता दें कि सरकार ने रमजान के महीने के दौरान कश्मीर में ऑपरेशन नहीं करने का ऐलान किया था. इस आदेश के साथ ही गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने यह भी कहा था, 'कश्मीर में 'सीजफायर' नहीं है बल्कि  'सस्पेंशन ऑफ ऑपरेशन'  (कार्रवाई कुछ समय के लिए रोक देना) है. उन्होंने यह भी कहा था कि सेना हाथ बांधकर नहीं बैठी है.किसी भी आतंकी गतिविधि के होने पर हम ऑपरेशन दोबारा शुरू करेंगे. बता दें कि हाल ही दिनों में कश्मीर में सेना के ऑपरेशन पर सस्पेंशन के बाद  आतंकियों ने फिर से सिर उठाना शुरू कर दिया  है. रमजान के महीने में ही कई बार आतंकियों ने भारतीय सुरक्षाबलों को निशाना बनाया है. 19 मई से अब तक हुए आतंकी हमलों में सुरक्षाबलों ने 17 आतंकियों को मार ग...

RSS का ये संगठन पहली बार मुंबई में देगा इफ्तार पार्टी, कई मुस्लिम संगठन उतरे विरोध में

इस पार्टी में 30 इस्लामिक देशों के राजनयिकों के अलावा मुस्लिम समुदाय के 200 से ज्यादा प्रतिष्ठित लोगों को भी आमंत्रित किया गया है. मुंबई :  आरएसएस से जुड़ा संगठन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) रमजान के मौके पर मुंबई में इफ्तार पार्टी आयोजित करने जा रहा है. ऐसा पहली बार है कि आरएसएस की तरफ से मुंबई में इफ्तार पार्टी रखी जा रही है. 4 जून को सहयाद्रि गेस्ट हाउस में आयोजित होने वाली इस पार्टी में 30 इस्लामिक देशों के राजनयिकों के अलावा मुस्लिम समुदाय के 200 से ज्यादा प्रतिष्ठित लोगों को भी आमंत्रित किया गया है. इसके अलावा दूसरे समुदायों से जुड़े 100 मेहमानों के भी इस आयोजन में शामिल होने की उम्मीद है. एमआरएम के राष्ट्रीय संयोजक विराग पचपोरे के मुताबिक इस आयोजन का मकसद अल्पसंख्यक समाज के बीच आरएसएस के बारे में फैलाई गई भ्रांतियों को खत्म करना है. आरएसएस किसी समुदाय के खिलाफ नहीं है. सच्चाई यह है कि हम देश के सभी समुदायों के नागरिकों में शांति, सद्भाव और भाईचारे की भावना को प्रोत्साहित करना चाहते हैं. लेकिन मुस्लिम समुदाय के कुछ ग्रुप RSS के इस इफ्तार पार्टी का विरोध भी कर रहे हैं, उनका कह...