Skip to main content

कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ फिर से शुरू होगा सुरक्षाबलों का ऑपरेशनः सूत्र

नई दिल्लीः जम्मू कश्मीर में रमजान के दौरान आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों के जिस ऑपरेशन पर रोक लगाई गई थी सूत्रों के मुताबिक अब उसे आगे नहीं बढ़ाया जाएगा. सूत्रों के हवाले से खबर है सरकार ने सुरक्षाबलों की सलाह के बाद गृह मंत्रालय ने यह फैसला लिया है. इस फैसले के बाद से अब कश्मीर में सुरक्षाबलों को आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करने की छूट होगी. बता दें कि सरकार ने रमजान के महीने के दौरान कश्मीर में ऑपरेशन नहीं करने का ऐलान किया था. इस आदेश के साथ ही गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने यह भी कहा था, 'कश्मीर में 'सीजफायर' नहीं है बल्कि 'सस्पेंशन ऑफ ऑपरेशन' (कार्रवाई कुछ समय के लिए रोक देना) है. उन्होंने यह भी कहा था कि सेना हाथ बांधकर नहीं बैठी है.किसी भी आतंकी गतिविधि के होने पर हम ऑपरेशन दोबारा शुरू करेंगे.

बता दें कि हाल ही दिनों में कश्मीर में सेना के ऑपरेशन पर सस्पेंशन के बाद आतंकियों ने फिर से सिर उठाना शुरू कर दिया है. रमजान के महीने में ही कई बार आतंकियों ने भारतीय सुरक्षाबलों को निशाना बनाया है. 19 मई से अब तक हुए आतंकी हमलों में सुरक्षाबलों ने 17 आतंकियों को मार गिराया है. वहीं इस दौरान सुरक्षाबलों के 4 जवान शहीद हुए है.

14 जूनः जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के एक दल पर हमला किया. पुलिस ने बताया कि हमले में किसी की जान नहीं गई. आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है.

14 जून: जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा जिले में एक मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए और सेना का एक जवान भी शहीद हो गया.

13 जूनः कश्मीर के शोपियां जिले में संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा की गई अंधाधुंध गोलीबारी में आज एक पुलिसकर्मी और उसकी बहन घायल हो गई। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादी पुलिसकर्मी के घर में घुस गये और लोगों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं.

6 जूनः उत्तर कश्मीर के बांदीपुरा इलाके में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक शिविर पर फिदायीन हमला हुआ है. इस शिविर में चार आतंकवादी, जो संभवत: लश्कर-ए-तैयबा के थे, हमले को अंजाम दे रहे थे. एक अधिकारी ने बताया कि कमांडेंट सहित अन्य सुरक्षाकर्मियों के तुरंत हरकत में आने से आतंकवादियों का हमला नाकाम हो गया, वरना कई लोगों की जान जा सकती थी.

5 जूनः बांदीपोरा में सेना की पोस्ट पर आतंकियों ने हमला किया था. ये हमला हाजिन में तैनात 13 राष्ट्रीय राइफल्स की एक कंपनी पर किया गया. आतंकियों ने कैंप पर दो तरफ से फायरिंग की थी. इस हमले को 4-5 आतंकियों ने अंजाम दिया था.

ऑपरेशन ऑल आउट
गौरतलब है कि कश्मीर में रमजान के चलते सेना ने ऑपरेशन नहीं करने की घोषणा की थी. इसी के चलते आतंकियों ने सिर उठाना शुरू कर दिया और सेना के कैंप में घुसकर हमला करने लगे है. सेना द्वारा आतंकियों के सफाए के लिए चलाए गए ऑपरेशन ऑल आउट के तहत साल 2018 में ही 19 मई तक 89 आतंकियों को मार गिराया है. वहीं 6 आतंकियों ने सरेंडर किया और मुख्यधारा में वापस लौटे.14 मई को भारत सरकार द्वारा रमजान में ऑपरेशन ना करने के ऐलान यदि ना किया गया होता तो यह संख्या इससे ज्यादा हो सकती थी.

क्'€à¤¯à¤¾ जम्'€à¤®à¥‚-कश्'€à¤®à¥€à¤° में रमजान पर सीजफायर काम कर रहा है?

साल 2017 में ही ऑपरेशन ऑल आउट के तहत 220 आतंकी मारे गए थे. वहीं 82 युवाओं को सेना और सुरक्षाबलों ने आतंक का रास्ता छोड़ मुख्यधारा में वापस लाने में मदद की. इस ऑपरेशन के दौरान भारतीय सुरक्षाबलों के करीब 78 जवान शहीद हुए.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...