Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Sleeping

5 घंटे से कम सोने वाले सावधान, बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा : रिपोर्ट

लंदन :  अगर आप रात में  कम नींद  लेते हैं तो यह आपके लिए खतरे की घंटी हो सकती है. 5 घंटे से कम समय के लिए सोने वाले  अधेड़ उम्र के पुरुषों में दिल का दौरा पड़ने या आघात होने का खतरा  दोगुना बढ़ जाता है. पहले के अध्ययन में इस बात के स्पष्ट सबूत नहीं थे कि क्या कम नींद लेने का संबंध भविष्य में दिल की बीमारी होने से जुड़ा है. इस बार 50 वर्ष की आयु वाले पुरुषों पर इस खतरे का अध्ययन किया गया है. बेहद व्‍यस्‍त रहने वाले नींद को फिजूल समझते हैं  स्वीडन में यूनिवर्सिटी ऑफ गोथेनबर्ग के मोआ बेंगटसन ने कहा, 'बेहद व्यस्त रहने वाले लोगों के लिए सोना समय बर्बाद करने जैसा हो सकता है लेकिन हमारे अध्ययन के अनुसार कम नींद लेने से भविष्य में दिल की बीमारी होने का खतरा हो सकता है.' वर्ष 1993 में इस अध्ययन में भाग लेने के लिए 1943 में जन्मे और गोथेनबर्ग में रह रहे पुरुषों की 50% आबादी में से इन लोगों को रैंडम तौर पर चुना गया था. कम सोने से बढ़ जाता है बीपी, हो जाता है डायबिटीज अध्ययन में पाया गया कि रात में 5 घंटे या उससे कम समय तक सोने वाले पुरुषों में उच्च रक्त चाप, मधुमेह, मोटापा, कम शारीरिक गति...

रात को भूलकर भी न करें ये 4 काम, कारण जानकर हो जाएंगे हैरान

ज्यादातर लोग अपनी सेहत को लेकर बहुत फ्रिकमंद होते हैं. ऐसे लोग सुबह भी जल्द उठकर एक्सरसाइज करते हैं. लेकिन, सुबह की एक्सरसाइज जितना तरोंताजा रखती है. रात को बिस्तर पर किए गए काम उतने ही खतरनाक साबित हो सकते हैं. कई बार रात में हम बहुत से ऐसे काम कर जाते हैं, जिसके नुकसानों का हमें अंदाज़ा तक नहीं होता. दिन भर काम करने के बाद हमारा शरीर रात तक पूरी तरह थक जाता है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सुबह के मुकाबले शाम होते-होते हमारे शरीर के कुछ फंगशन्स धीरे काम करने लगते हैं. ऐसे में देर रात कुछ कामों को करना आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है. ऐसे में ये काम भूलकर भी रात में नहीं करने चाहिए. चाय और कॉफी न लें अक्सर लोग रात में सोने से पहले चाय या कॉफी पीने की आदत होती है. सोने से पहले इसे पीने से आपको बार-बार यूरिन जाना पड़ सकता है इसलिए इसे पीने से बचें. देर से डिनर करना रात में डिनर टाइम पर करना आपकी सेहत के लिए अच्छा रहता है. ज्यादातर लोग देर से खाना खाते हैं और तुरंत सो जाते है. ऐसा करने से उनको गैस से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए रात में खाना खाने के बाद थोड़ा जरूर टहले. मीठे को करें इ...

सोने से पहले भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये काम, ऐसे होता है नुकसान

दिनभर हम तमाम ऐसे कामों में उलझे रहते हैं कि शरीर पर ध्यान ही नहीं दे पाते. सुबह जल्दी-जल्दी उठना. फटाफट नहा-धोकर तैयार होते हुए नाश्ता करना और फिर नौकरी या बिजनेस के लिए दौड़ पड़ना. ये तो सुबह-सवेरे की दिनचर्या है. इसमें बच्चे से लेकर आदमी और यहां तक कि घरेलू महिलाएं भी शामिल हैं. महिलाएं बच्चों और घर के पुरुषों को तैयार करने में खुद भी एक मशीनभर बनके रह जाती हैं. इनसान बन गया है मशीन सुबह के बाद घर, ऑफिस या दुकान पर काम में उलझे रहते हैं. आजकल वर्किंग कल्चर बदल गया है. दफ्तरों में 8-9 घंटे लगातार काम करना पड़ा है. ऑफिस के टारगेट पूरा करने के लिए मशीनों से उलझे रहते हैं. क्या खाया और किस तरह खाया, शायद ही किसी को याद रहता हो. काम से थके हारे हम घर लौटते हैं. घर लौटकर भी हमें चैन कहां मिल पाता है. टीवी या मोबाइल की स्क्रीन पर आंख गड़ाए हम खाना खाते हैं और फिर बिस्तर पर जाकर पसर जाते हैं. बारिश के मौसम में रोज खाएं ये चीज, मिलेगा चौंका देने वाला फायदा बदले वर्किंग कल्चर ने बढ़ाईं बीमारियां इसी का नतीजा है कि कम उम्र में ही लोग नई-नई बीमारियों से जूझ रहे हैं. इनमें मोटापा एक ऐसी बीमारी ह...