वैष्णो देवी में श्रद्धालुओं की जीवन रक्षा के लिए दी शहादत, शहीद हरविंदर को प्रधानमंत्री करेंगे सम्मानित
उन्होंने अपनी इस शहादत से करीब एक दर्जन श्रद्धालुओं की जान बचाई थी, जिसमें अधिकांश बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे थे. नई दिल्ली : माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं की जान बचाने के लिए CRPF के हेडकांस्टेबल हरविंदर सिंह ने अपने जीवन की आहुति दे दी. शहीद हेडकांस्टेबल हरविंदर सिंह की शहादत को नमन करने के लिए PMO ने उनका नाम का जीवन रक्षा कैटेगरी में दिए जाने वाले प्रधानमंत्री पुलिस मेडल के लिए चयनित किया है. शहीद हेडकांस्टेबल हरविंदर सिंह की तरफ से यह सम्मान उनकी पत्नी हरजीत कौर ग्रहण करेंगी. उल्लेखनीय है कि शहीद हेडकांस्टेबल हरविंदर सिंह ने 24 अगस्त को माता वैष्णों देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की जिंदगी बचाते हुए शहादत को गले लगाया था. उन्होंने अपनी इस शहादत से करीब एक दर्जन श्रद्धालुओं की जान बचाई थी. जिसमें अधिकांश बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे थे. क्या था पूरा हादसा इस हादसे के समय माता वैष्णों देवी में तैनात CRPF के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह वाकया 24 अगस्त 2016 का है. उस दिन हेडकांस्टेबल हरविंदर सिंह की तैनाती मंदिर के गेट नंबर तीन पर श्रद्धालुओं की सु...