Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Delhi Police

सावधान! दिल्ली में छुपे हो सकते आतंकी, दिल्ली पुलिस ने अलर्ट जारी करके लगाए पोस्टर

पहाड़गंज पुलिस स्टेशन की तरफ से इलाके में ये पोस्टर लगाए गए हैं. नई दिल्लीः  देश की राजधानी दिल्ली में दो आतंकियों के छिपे होने की आशंका के चलते दिल्ली पुलिस ने अलर्ट जारी किया है. दिल्ली पुलिस द्वारा जारी एडवायजरी में इन दो संदिग्धों की तस्वीर भी जारी की है. पुलिस द्वारा जारी की गई फोटो में दोनों आतंकी एक मील के पत्थर के दोनों ओर खड़े दिखाई दे रहे हैं. इनमें से एक की बड़ी दाढ़ी है. मील के पत्थर पर उर्दू में लिखा है. दिल्ली 360 किलोमीटर, फिरोजपुर 9 किलोमीटर. फिरोजपुर पंजाब में पाकिस्तान सीमा से सटा हुआ शहर है. यानि ये मील का पत्थर भारतीय सीमा के करीब पाकिस्तान के किसी इलाके में स्थित है और वहीं से ये तस्वीर ली गई है. दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि इन संदिग्धों में से कोई भी दिखाई दे तो पहाड़गंज पुलिस थाने के फोन नंबर 011-23520787 या 011-2352474 पर सूचना दें. दिल्ली पुलिस के अनुसार यह दोनों आतंकी जैश ए मोहम्मद के हैं. पिछले दिनों खुफिया एजेंसियों ने पांच आतंकियो की पंजाब में घुसने का अलर्ट भी जारी किया था. इससे पहले आज (मंगलवार) दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एयरपोर्ट से ...

बेइज्जती महसूस कर हेड कॉन्स्टेबल ने दिल्ली सचिवालय में खुद को गोली मारी, मौत

दिल्‍ली सचिवालय में शुक्रवार सुबह पुलिस हेड कॉन्‍स्‍टेबल ने खुदकुशी कर ली. सोनवीर नाम के हैड कॉन्‍स्‍टेबल ने सुबह चार बजे खुद को गोली मार ली. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना दिल्‍ली सचिवालय के वीआईपी पार्किंग एरिया में हुई है. नई दिल्ली :  राजधानी में पुलिस विभाग में काम करने वाले स्टाफ लगातार तनाव का शिकार हो रहे हैं. शुक्रवार को एक बार फिर दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल ने सुबह तड़के सचिवालय में सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों को कॉन्स्टेबल के पास से दो पन्नों को सुसाइड नोट बरामद हुआ है. सुसाइड नोट में लिखी अवैध संबंधों की बात! कॉन्स्टेबल ने सुसाइड नोट में स्पष्ट शब्दों में लिखा है कि वह पत्नी के अवैध संबंधों और एक पिटाई के वीडियो से परेशान था. दिल्ली पुलिस के मुताबिक सुबह तक़रीबन साढ़े पांच बजे सूचना मिली की एक पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मार ली है. उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. अधिकारियों ने बताया कि मृतक पुलिसकर्मी की पहचान हेड कॉस्टेबल सोहनवीर के तौर पर ह...

सुनसान जगह का पता बताकर देते थे खाने का ऑर्डर, बाद में डिलिवरी ब्वॉय को ही लूट लेते

पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ बताया कि वो भी पहले डिलीवरी ब्वॉय का काम कर चुका है. नई दिल्लीः  दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे गैंग को गिरफ्तार किया है जिसके निशाने पर होते डिलीवरी ब्वॉय होते थे. पुलिस ने गैंग के सभी तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है. तीनों आरोपी फोन के जरिये पिज़्ज़ा और खाने के दूसरे समान ऑर्डर करते करते थे. इस दौरान ये लोग गलत एड्रेस देकर किसी सुनसान जगह पर डिलीवरी ब्वॉय को बुलाते थे और फिर आर्डर किया हुआ पिज़्ज़ा और खाने का सामान, कैश, स्वाइप मशीन, लूट लेते थे. लूटी गई खाने की चीज़ों को ये लोग वहीं खा लेते थे. पकड़े गए आरोपियों के नाम करण, चिराग और दीपक है. पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ बताया कि वो भी पहले डिलीवरी ब्वॉय का काम कर चुका है. लिहाजा उसे इस बात की जानकारी थी कि जो भी डिलीवरी ब्वॉय आता है उसके पास कैश जरूर होता है, इसलिए लूटपाट के इरादे से उसे डिलीवरी के लिए सुनसान जगह ही बुलाता थे. ये शातिर बदमाश जिस डिलीवरी ब्वॉय से लूटपाट करते थे उसी के फोन से दूसरी जगह आर्डर देते थे.फिलहाल पुलिस ने चार मामलों का खुलासा किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 मोबाइल फ़ोन, दो बाइक, दो स्वाइप मशीन बर...

AAP विधायकों के खिलाफ कोर्ट में केस नहीं टिकने से दिल्ली पुलिस परेशान, बनेगी नई रणनीति

नई दिल्ली:  आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों के खिलाफ एक के बाद एक केस जिस तरह से अदालतों में खारिज हुए हैं, इससे दिल्ली पुलिस पर दबाव बढ़ गया है. अब इससे सीख लेते हुए दक्षिण रेंज के स्पेशल पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) ने पिछले हफ्ते सात डीसीपी की बैठक बुलाई और बचे हुए केस की चार्जशीट दाखिल करने से पहले उसकी गहन जांच करने के निर्देश दिए हैं. करीब साढ़े पांच महीने पहले आप विधायकों, सांसदों की भूमिका की जांच की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया गया था. सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से दाखिल 22 मामलों में से 19 में आप के विधायक या नेता रिहा हो गए या निर्दोष साबित हुए. राहत पाए आप विधायकों या नेताओं में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, पविहन मंत्री कैलाश गहलोत और पूर्व मंत्री असीम अहमद खान भी शामिल हैं. 31 जुलाई तक का रिकॉर्ड यह दिखाता है कि पार्टी के एमएलए दो मामलों में दोषी पाए गए थे. एक अन्य मामले में सीबीआई ने साक्ष्य मौजूद न होने की वजह से क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी थी. इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, स्पेशल पुलिस कमिश्नर आरपी उपाध्याय को दिल्ली ...

स्वतंत्रता दिवस पर PM के भाषण तक नहीं उड़ेंगी पतंग, जमीन से आसमान तक अभेद सुरक्षा

नई दिल्ली :  स्वतंत्रता दिवस की फाइनल तैयारी हो चुकी है. जमीन से लेकर आसमान तक अभेद सुरक्षा चक्र तैयार है. दिल्ली पुलिस ने लालकिला, भीड़ वाले बाजार, होटल, मॉल, इंडिया गेट, बस अड्डे, सब इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. हाई अलर्ट जारी करके सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. दिल्ली के बड़े बाजारों में से एक करोलबाग मार्किट में भी सुरक्षा इंतजामों को पुख्ता किया गया है. सेंट्रल डिस्टिक की एडिशनल डीसीपी उर्विजा गोयल ने ज़ी न्यूज़ को बताया कि इस मार्किट में हर जगह पर मेटल डिटेक्टर गेट लगाए गए हैं. आनेजाने वाले हर शख्स की तलाशी ली जा रही है. इलाके में लगे 7 हजार से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है. मार्किट एसोसिएशन से लगातार मीटिंग हो रही है और इलाके में ख़ुद एसीपी और एसएचओ निरंतर पेट्रोलिंग कर रहे हैं. करोलबाग की गफ्फार मार्किट में 2008 में ब्लास्ट हुआ था, जिसके चलते यह इलाका अति सवेंदनशील इलाकों में आता है. इसी तरह विदेशियों की पसंदीदा जगह पहाड़गंज इलाके में भी ऐसे ही सुरक्षा की जा रही है. तमाम जगहों पर आतंकियों की तलाश के पोस्टर भी लगाए गए हैं. लोगों से अपील की जा रही...

ये कमांडो 24 घंटे रहते हैं पीएम नरेंद्र मोदी के साथ, जानिए क्‍या हैं उनके 5 सुरक्षा कवर

भीमा कोरेगांव हिंसा के तार नक्‍सलियों से जुड़ने के बाद एक और बड़ा खुलासा हुआ है नई दिल्‍ली:   भीमा कोरेगांव हिंसा  के तार नक्‍सलियों से जुड़ने के बाद एक और बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस को गिरफ्तार आरोपियों के लैपटॉप से एक ऐसा ई-मेल मिला है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्‍या की साजिश रचने का जिक्र है. जांच एजेंसियों इस ई-मेल की पुष्टि करने में जुटी हैं. इसकी कॉपी 'जी न्‍यूज' के पास है. यह ईमेल 18 अप्रैल 2017 को लिखा गया, जिसे पुलिस ने जारी किया है. यह किसी नक्‍सली नेता प्रकाश के नाम संबोधित है और लिखने वाले ने अपना नाम 'R' लिखा है. इसमें जैसे-तैसे हमला करने की बात कही गई है. पत्र में राजीव गांधी जैसा हत्‍याकांड दोहराने की बात है. इसके लिए  नरेंद्र मोदी  के रोड शो और रैलियों को हमले के लिए उपयुक्‍त बताया गया है. हालांकि भारतीय प्रधानमंत्री की हत्‍या की साजिश रचना असंभव सा कार्य है. किसी अन्‍य राष्‍ट्राध्‍यक्ष की तरह, पीएम मोदी की सुरक्षा भी कड़ी, व्‍यापक और अभेद्य है. 1-भारतीय पीएम हमेशा सर्वाधि‍क प्रशिक्षित व अत्‍यधिक अलर्ट रहने वाले  स्‍पेशल प्रोटेक्‍शन ग्रुप (SPG...