Skip to main content

ये कमांडो 24 घंटे रहते हैं पीएम नरेंद्र मोदी के साथ, जानिए क्‍या हैं उनके 5 सुरक्षा कवर

भीमा कोरेगांव हिंसा के तार नक्‍सलियों से जुड़ने के बाद एक और बड़ा खुलासा हुआ है


नई दिल्‍ली: भीमा कोरेगांव हिंसा के तार नक्‍सलियों से जुड़ने के बाद एक और बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस को गिरफ्तार आरोपियों के लैपटॉप से एक ऐसा ई-मेल मिला है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्‍या की साजिश रचने का जिक्र है. जांच एजेंसियों इस ई-मेल की पुष्टि करने में जुटी हैं. इसकी कॉपी 'जी न्‍यूज' के पास है. यह ईमेल 18 अप्रैल 2017 को लिखा गया, जिसे पुलिस ने जारी किया है. यह किसी नक्‍सली नेता प्रकाश के नाम संबोधित है और लिखने वाले ने अपना नाम 'R' लिखा है. इसमें जैसे-तैसे हमला करने की बात कही गई है. पत्र में राजीव गांधी जैसा हत्‍याकांड दोहराने की बात है. इसके लिए नरेंद्र मोदी के रोड शो और रैलियों को हमले के लिए उपयुक्‍त बताया गया है. हालांकि भारतीय प्रधानमंत्री की हत्‍या की साजिश रचना असंभव सा कार्य है. किसी अन्‍य राष्‍ट्राध्‍यक्ष की तरह, पीएम मोदी की सुरक्षा भी कड़ी, व्‍यापक और अभेद्य है.

1-भारतीय पीएम हमेशा सर्वाधि‍क प्रशिक्षित व अत्‍यधिक अलर्ट रहने वाले स्‍पेशल प्रोटेक्‍शन ग्रुप (SPG) के कमांडो के घेरे में रहते हैं. किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में एसपीजी कमांडो पीएम के चारों तरफ रहते हैं और साथ चलते हैं. किसी भी कमांडो को पीएम की सुरक्षा में काफी पड़ताल के बाद तैनात किया जाता है. उसका पूरा पारिवारिक इतिहास परखा जाता है. उनका किन लोगों से मिलना-जुलना व संबंध हैं, इसकी जानकारी करने के बाद ही उन्‍हें एसपीजी में तैनात किया जाता है.

2-भारतीय प्रधानमंत्री के निजी सुरक्षा गार्ड सिक्‍योरिटी कवर की दूसरी पंक्ति में रहते हैं. ये भी एसपीजी कमांडो के बराबर प्रशिक्षित और दक्ष होते हैं. कोई भी अनहोनी रोकने में सक्षम. ये सार्वजनिक कार्यक्रमों में पीएम के आसपास फटकने वालों के हाव-भाव और व्‍यवहार पर नजर रखते हैं. उनकी चाल भांपते हैं.

3-तीसरा सुरक्षा कवर नेशनल सिक्‍योरिटी गार्ड (NSG) देता है. इसके कमांडो भी सघन प्रशिक्षण लेने के बाद ही पीएम की सुरक्षा में तैनात किए जाते हैं. इनकी भी पारिवारिक पृष्‍ठभूमि और संबंधों की गहनता से जांच होती है.

4-सुरक्षा में चौथी पंक्ति में अर्द्धसुरक्षा बल के जवान और विभिन्‍न राज्‍यों के पुलिस अफसर होते हैं. जब प्रधानमंत्री किसी राज्‍य में जाते हैं तो यह प्रदेश पुलिस की जिम्‍मेदारी होती है कि वह  बाहरी सुरक्षा का कवर मुहैया कराए और किसी भी अनहोनी को रोके.

5-प्रधानमंत्री की सुरक्षा में कमांडो और पुलिस कवर के साथ कुछ अत्‍याधुनिक तकनीकी सुविधाओं से लैस वाहन और एयरक्राफ्ट भी लगे रहते हैं. ये वाहन उच्‍च क्षमता के सैन्‍य आयुधों (Arms-amunition) से लैस होते हैं. अगर पीएम के काफिले पर जमीनी या हवाई हमला होता है तो इनके जरिए उससे आसानी से निपटा जा सकता है. यह किसी भी तरह के रासायनिक या जैविक हमले का जवाब भी दे सकते हैं.

4 भगोड़ों को पकड़ने के लिए पुलिस ने चलाया अभियान
पुणे पुलिस ने भीमा-कोरेगांव हिंसा में फरार चल रहे 4 आरोपियों को पकड़ने के लिए सघन अभियान चलाया है. ये आरोपी हैं-कॉमरेड मिलिंद, कॉमरेड दीपू, कॉरेड मंगलू और कॉमरेड प्रकाश. पुलिस ने इनको पकड़ने के लिए 6 टीम बनाई है. खुफिया एजेंसियों को भी अलर्ट किया गया है. खुफिया की सूचना है कि माओवादी संगठन से जुड़े नेता अब भी हमले की साजिश रच रहे हैं. वे देश के अलग-अलग हिस्‍सों में छिपे हुए हैं और उन्‍हें माओवादी संगठनों से जोड़ने का काम कर रहे हैं.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...