Skip to main content

Posts

Showing posts with the label मॉब लिंचिंग

उम्मीद है कि भीड़ हत्या पर पीएम की निंदा के बाद ठोस कदम उठाए जाएंगे : महबूबा मुफ्ती

श्रीनगर:  जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने आज उम्मीद जताई कि भीड़ द्वारा पीट-पीट कर हत्या करने की घटनाओं पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निंदा के बाद अपराधियों के खिलाफ ठोस और दंडात्मक कदम उठाए जाएंगे. मुफ्ती ने ट्विटर पर कहा, "भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या करने पर चर्चाएं हो रही हैं और इसके आम हो जाने से भारत में लोकतंत्र का स्तर गिरा है. मुझे उम्मीद है कि प्रधानमंत्री का इसकी निंदा करने वाले बयान आने के बाद अपराधियों के खिलाफ ठोस कदम उठाए जाएंगे और दंडात्मक उपाय किए गए जाएंगे." प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक राष्ट्रीय दैनिक को दिए साक्षात्कार में गौ रक्षकों और पीट-पीट कर हत्या किए जाने की घटनाओं से संबंधित सवाल पर कहा, "यह बहुत दुखद है और हम ऐसी घटनाओं के बारे में सुनते रहते हैं."  प्रधानमंत्री ने कहा, "अगर देश में एक घटना भी होती है तो यह दुखद है और कड़े शब्दों में निंदा करनी चाहिए. मेरी सरकार कानून के शासन और प्रत्येक नागरिक की जिंदगी और स्वतंत्रता को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं. इस पर कोई संदेह नहीं होना चाहिए." इस मुद्दे पर केंद्र...

मॉब लिन्चिंग के खिलाफ एक हुए सभी दल, संसद में मुद्दा उठाकर कहा- 'कानून बनाया जाए'

नई दिल्ली :  राजस्थान के अलवर जिले में गायों को लेकर जा रहे एक व्यक्ति को गौ तस्कर होने के संदेह में भीड़ द्वारा पीट-पीटकर मार डाले जाने का मुद्दा मंगलवार को राज्यसभा में उठा और तृणमूल सहित विभिन्न दलों के सदस्यों ने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए एक कानून बनाए जाने की मांग की. शून्यकाल में तृणमूल कांग्रेस की शांता क्षेत्री ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि इस सरकार के सत्ता में आने के बाद से भीड़ द्वारा पीट-पीटकर मार डालने की घटनाओं में करीब 88 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. शांता ने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने भी इस मुद्दे पर कहा है कि यह ठीक नहीं है और सरकार को इस पर रोक लगाने के लिए एक कानून लाना चाहिए.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> View image on Twitter ANI  ✔ @ANI Delhi: All India Trinamool Congress (TMC) MPs stage protest in front of Gandhi statue in Parliament over incidents of lynching 10:35 AM - Jul 24, 2018 उन्होंने सरकार से जानना चाहा कि ऐसी...

हापुड़: मॉब लिन्चिंग के शिकार कासिम के भाई ने कहा- सुप्रीम कोर्ट से न्याय की उम्मीद

नई दिल्ली/हापुड़:  मॉब लिन्चिंग  को लेकर  सुप्रीम कोर्ट  ने केंद्र और राज्य सरकार को कानून बनाने को कहा है. कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि 4 सप्ताह के भीतर मॉब लिन्चिंग पर दिशा निर्देश जारी करे. कोर्ट ने आदेश देते हुए कहा, 'कोई भी नागरिक अपने आप में कानून नहीं बन सकता है. लोकतंत्र में भीड़तंत्र की इजाजत नहीं दी जा सकती.'  कोर्ट ने कहा कि  गोरक्षा  के नाम पर कोई भी शख्स कानून को हाथ में नहीं ले सकता है. केंद्र और राज्य सरकार को गाइडलाइन जारी करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने दो टूक कहा कि गोरक्षा के नाम पर होने वाली हिंसा के लिए कानून व्यवस्था को मजबूत करने की आवश्यकता है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद  हापुड़  में मॉब लिन्चिंग के शिकार हुए कासिम के भाई सलीम ने कहा कि उन्हें कोर्ट से न्याय मिलेगा. उन्हें सुप्रीम कोर्ट पर पूरा विश्वास है. सलीम ने कहा कि गाय की स्मगलिंग के आरोप में किसी की हत्या नहीं की जा सकती है. बता दें 18 जून को हापुड़ के पिलखुआ में गोकशी के आरोप में कासिम की भीड़ ने पीट-पीट कर हत्या कर दी थी.   MediaCard--mediaForward ...