हैदराबाद: AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार का समर्थन करते हुए कश्मीर में कथित मानवाधिकार उल्लंघनों पर संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट को खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि यह देश का अंदरूनी मामला है. हैदराबाद से लोकसभा सदस्य ने यहां के मक्का मस्जिद में कहा, ''यह हमारे देश की संप्रभुता का मामला है. यह भारत का मामला है, मैं अंतिम सांस तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करूंगा लेकिन जब देश की बात आएगी तो हम सरकार का समर्थन करेंगे चाहे किसी भी पार्टी की सरकार हो.'' उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र देश के अंदरूनी मामलों में हस्तक्षेप नहीं कर सकता. संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र ने कश्मीर और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर ( पीओके) में कथित मानवाधिकार उल्लंघन पर अपनी तरह की पहली रिपोर्ट 14 जून को जारी की और इस संबंध में अंतरराष्ट्रीय जांच कराने की मांग की. संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय ने 49 पेज की अपनी रिपोर्ट में जम्मू-कश्मीर (कश्मीर घाटी, जम्मू और लद्दाख क्षेत्र) और पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (आजाद जम्मू कश्मीर और गिलगित-बाल्ट...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.