उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को ही औरंगजेब की हत्या के मामले में एक वीडियो सामने आया था जम्मू : भारतीय सेना के शहीद जवान औरंगजेब का पार्थिव शरीर शनिवार दोपहर करीब एक बजे पुंछ में उनके गांव सलानी पहुंचा. इस दौरान हजारों लोगों की भीड़ औरंगजेब के अंतिम दर्शनों में गांव में उमड़ आई और लोगों की आंखें नम दिखी. गांव में हर कोई गमजदा दिखा. थोड़ी देर में शहीद के शहीद जवान को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. इस दौरान सेना के अफसर और जवान भी अपने इस साथी को अंतिम विदाई लेने के लिए यहां पहुंचे है. इससे पहले सेना के अफसरों ने उनके पिता मोहम्मद हनीफ से मुलाकात की. देश के लिए अपने बेटे को गंवा चुके मोहम्मद हनीफ के इरादे अब भी कमजोर नहीं पड़े हैं. वह अब भी कह रहे हैं कि घाटी के लिए आतंक घातक है. वह घाटी में मौजूद आतंकवाद के लिए वहां के नेताओं को जिम्मेदार मानते हैं. उन्होंने सेना के अफसरों कहा, सेना को अब कश्मीर से आतंकवाद को उखाड़कर फेंकना होगा. उन्होंने कहा, घाटी में नेता सत्ता के लिए जवानों को मरवा रहे हैं. लेकिन अब आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख दिखाना होगा. उन्होंने कहा मुझे सिर्फ अपने बेटे को खोने का दर्द ...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.