Skip to main content

LIVE: शहीद औरंगजेब को किया जा रहा सुपुर्द-ए-खाक, अंतिम दर्शन के लिए गांव में उमड़ी भीड़

उल्‍लेखनीय है कि शुक्रवार को ही औरंगजेब की हत्या के मामले में एक वीडियो सामने आया था


जम्‍मू : भारतीय सेना के शहीद जवान औरंगजेब का पार्थिव शरीर शनिवार दोपहर करीब एक बजे पुंछ में उनके गांव सलानी पहुंचा. इस दौरान हजारों लोगों की भीड़ औरंगजेब के अंतिम दर्शनों में गांव में उमड़ आई और लोगों की आंखें नम दिखी. गांव में हर कोई गमजदा दिखा. थोड़ी देर में शहीद के शहीद जवान को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. इस दौरान सेना के अफसर और जवान भी अपने इस साथी को अंतिम विदाई लेने के लिए यहां पहुंचे है.

इससे पहले सेना के अफसरों ने उनके पिता मोहम्मद हनीफ से मुलाकात की. देश के लिए अपने बेटे को गंवा चुके मोहम्मद हनीफ के इरादे अब भी कमजोर नहीं पड़े हैं. वह अब भी कह रहे हैं कि घाटी के लिए आतंक घातक है. वह घाटी में मौजूद आतंकवाद के लिए वहां के नेताओं को जिम्मेदार मानते हैं. उन्‍होंने सेना के अफसरों कहा, सेना को अब कश्मीर से आतंकवाद को उखाड़कर फेंकना होगा. उन्होंने कहा, घाटी में नेता सत्ता के लिए जवानों को मरवा रहे हैं. लेकिन अब आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख दिखाना होगा. उन्होंने कहा मुझे सिर्फ अपने बेटे को खोने का दर्द नहीं है. ये सिर्फ मेरे परिवार का दुख नहीं है.

देखें वीडियो...



















ANI @ANI







: Huge crowd gathers as mortal remains of Rifleman Aurangzeb are brought to his native village in Poonch. He was abducted by terrorists and his body was found in Pulwama's Gusoo, on 14 June.












View image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter







ANI @ANI







Jammu & Kashmir: Mortal remains of Rifleman Aurangzeb brought to his native village in Poonch. He was abducted by terrorists and his body was found in Pulwama's Gusoo, on 14 June.









सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत और शीर्ष सैन्‍य अधिकारियों ने देश की खातिर औरंगजेब के सर्वोच्‍च बलिदान के लिए सैल्‍यूट किया साथ ही उनके परिवार के साथ संवेदना व्‍यक्‍त की.

 






ADG PI - INDIAN ARMY @adgpi














शहीद जवान के उनके पार्थिव शरीर को श्रीनगर की बादामी बाग छावनी स्थित 92 बेंस हॉस्पिटल में रखा गया था, जहां से भारतीय सेना द्वारा शहीद जवान के पार्थिव शरीर को विमान के जरिये श्रीनगर से पुलवामा और फि‍र उनके गांव लाया जाएगा. औरंगजेब को आतंकियों ने बीते गुरुवार की सुबह अगवा कर लिया था, जिसके बाद उनका गोलियों से छलनी शव पुलवामा से बरामद हुआ था. वह ईद मनाने के लिए छुट्टी लेकर अपने घर जा रहे थे.

ईद पर कश्‍मीर अशांत, पाकिस्‍तान सुबह से कर रहा गोलाबारी तो पत्‍थरबाज सुरक्षाबलों को बना रहे निशाना, 1 जवान शहीद

यहां आपको यह भी बता दें कि औरंगजेब के चाचा को भी 2004 में आतंकवादियों ने मार डाला था. औरंगजेब के कुल 6 भाई हैं (औरंगजेब और एक भाई सेना में, जबकि बाकी चार पढ़ रहे हैं). औरंगजेब के पिता खुद सेना से रिटायर हुए हैं.

औरंगजेब की हत्या के मामले में एक वीडियो सामने आया
उल्‍लेखनीय है कि शुक्रवार को ही औरंगजेब की हत्या के मामले में एक वीडियो सामने आया था. इस वीडियो में आतंकियों और सेना के जवान औरंगजेब के बीच बातचीत को साफ सुना जा सकता है. वीडियो में आतंकियों ने औरंगजेब को एक पेड़ के नीचे बैठा रखा है और उससे सवाल पूछ रहे है. वीडियो में किसी आतंकी का चेहरा तो नहीं दिख रहा है लेकिन सेना के जवान औरंगजेब के साथ हुई बातचीत में आतंकी की आवाज एकदम साफ सुनाई दे रही है. इस वीडियो में आतंकियों ने राइफलमैन औरंगजेब से उसके पिता का नाम, घर और किसी एनकाउंटर के दौरान उसके शामिल होने को लेकर सवाल पूछे. वीडियो में आतंकी भारतीय सेना के राइफलमैन औरंगजेब से पूछते दिख रहे हैं कि क्या वह मेजर शुक्ला की टीम में शामिल था? आपको बता दें कि मेजर शुक्ला की टीम ने ही आतंकी समीर टाइगर का एनकाउंटर किया था.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...