Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Atal bihari vajpayee aiims

क्या आप जानते हैं अटल बिहारी वाजपेयी ने अंतिम बार भाषण कहां दिया?

नई दिल्ली:  भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की हालत नाजुक बनी हुई है. दिल्ली AIIMS में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री का हालचाल जानने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, पूर्व उपराष्ट्रपति डॉक्टर हामिद अंसारी सहित कई कैबिनेट मंत्री पहुंच चुके हैं. ऐसे वक्त में इस जनप्रिय नेता के स्वस्थ्य होने की देशभर में कामना की जा रही है. बीजेपी के वरिष्ठ नेता वाजपेयी एक-दो साल नहीं करीब 8 साल से बिस्तर पर हैं. अपनी ओजस्वी आवाज शानदार भाषण शैली को लेकर जनता को बीच लोकप्रिय वाजपेयी साल 2005 में आखिरी बार किसी जनसभा को संबोधित किया था. यह जनसभा मुंबई के शिवाजी पार्क में हुई थी. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की रजत जयंती समारोह में उन्होंने आखिरी बार जनसभा को संबोधित किया. इसके बाद वे दोबारा कभी भी किसी जनसभा में नहीं बोले. इस जनसभा में वाजपेयी ने सबसे छोटा भाषण दिया था. उन्होंने पार्टी में लालकृष्ण आडवाणी और प्रमोद महाजन को राम-लक्ष्मण की जोड़ी करार दिया था. इस जनसभा में उन्होंने चुनावी राजनीति से संन्यास की घोषणा की थी. वाजपेयी उस वक्त भी लखनऊ से सांसद थे. हालांकि खराब तबीयत की वजह से वो लोकस...